Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों को पढ़ें और सही विकल्प चुनें।
(i) क्रोमेटिन का ढीला बधा हुआ और हल्का अभिरंजित भाग हेटरोक्रोमेटिन कहलाता है।
(ii) क्रोमेटिन का संघनित और गहरा अभिरंजित भाग यूक्रोमेटिन कहलाता है।
(iii) एक साधारण न्यूक्लियोसोम में 200 bp के DNA हेलिक्स होते हैं।

A

कथन (i) व (ii) सही हैं, परन्तु कथन (iii) गलत है।

B

कथन (i) व (ii) गलत हैं, परन्तु कथन (iii) सही है।

C

कथन (ii) व (iii) सही हैं, परन्तु कथन (i) गलत है।

D

सभी कथन सही हैं।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


एक सामान्य न्यूक्लियोसोम में DNA हैलिक्स के 200 bp होते हैं। न्यूक्लियोसोम्स, केन्द्रक में एक संरचना की पुनरावृत्त इकाई की रचना करते हैं, जिसे क्रोमेटिन कहते हैं। क्रोमेटिन नॉन हिस्टोन गुणसूत्रीय (या NHC) प्रोटीन्स के केन्द्रीय क्रोड पर स्थित होता है। कुछ स्थानों पर क्रोमेटिन सघन रूप से बंधे होते हैं और गहरे रंग का हेटरोक्रोमैटिन बनाते हैं। अन्य स्थानों पर क्रोमेटिन ढीले बंधे होते हैं। यह यूक्रोमेटिन कहलाते हैं। यह अनुलेखनीय रूप से क्रियाशील क्रोमेटिन होता है जबकि हेटरोक्रोमेटिन अनुलेखनीय रूप से अक्रियाशील होता है तथा यह देर से गुणित होता है या हेटरोपिक्नोटिक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions