Doubtnut Promotions Sticky

अभिकारणः कुछ अनिवार्य तत्व कोशिका के संरचनात्मक तत्व कहे जाते हैं।
तर्कः ये अनिवार्य तत्व कुछ जैव अणुओं के घटक होते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


कुछ अनिवार्य तत्व पौधों में एक संरचनात्मक भूमिका निभाते हैं। ये अनिवार्य तत्व हैं- कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन। ये उन वृहद अणुओं की रचनात्मक इकाई होते हैं जो पौधे के शरीर के स्थूल भाग (Bulk Part) को बनाते हैं। कार्बन व हाइड्रोजन सभी कार्बनिक पदार्थों के घटक होते हैं। इनमें से अनेक में ऑक्सीजन भी होती है। नाइट्रोजन, अमीनो अम्लों, प्रोटीनों, न्यूक्लिक अम्लों, क्लोरोफिल, ऑक्सिन, साइटोकाइनिन्स एवं विटामिन्स का घटक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions