Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: मैंग्नीज विषाक्तता का प्रमुख लक्षण क्लोरोटिक शिराओं द्वारा घिरे हुए भूरे रंग के धब्बों का दिखाई देना होता है।
तर्क : मैग्नीज की अधिकता आयरन, मैग्नीशियम एवं कैल्सियम की न्यूनता को प्रेरित कर राकती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन के वक्तव्य को दिया गया है| सही विकल्प पर निशान लगाइए |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


सूक्ष्मपोषक तत्वों (Micronutrients) की आवश्यकता हमेशा कम मात्रा में होती है जबकि उनकी मध्यम कमी से न्यूनता लक्षण उत्पन्न होते हैं तथा मध्यम वृद्धि से विषाक्तता होती है। किसी भी तत्व के लिए विषाक्तता का स्तर अलग-अलग पौधों में अलग-अलग होता है। अनेक बार, किसी तत्व की अधिकता अन्य तत्व के अंतर्ग्रहण को रोधित (Inhibit) कर सकती है। उदाहरण के लिए, मैंग्नीज विषाक्तता का प्रमुख लक्षण क्लोरोटिक शिराओं के आसपास भूरे धब्बों का परिलक्षित होना होता है। मैंग्नीज अंतर्ग्रहण के लिए आयरन व मैग्नीशियम के साथ तथा एन्जाइमों के साथ बंधन के लिए मैग्नीशियम के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। मैग्नीज प्ररोह शीर्ष में कैल्सियम के स्थानांतरण का भी रोधन करता है। इसलिए, मैंग्नीज का आधिक्य आयरन, मैग्नीशियम एवं कैल्सियम की कमी को प्रेरित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions