Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः सूक्ष्म जीवों द्वारा नाइट्रोजन का अमोनिया में अपचयन नाइट्रीकरण कहलाता है।
तर्कः स्वतंत्र जीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले अवायवीय सूक्ष्म जीवों के उदाहरण हैं- एजोटोबैक्टर एवं बिजेरिंकिया।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नही करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


सजीवों द्वारा नाइट्रोजन का अमोनिया में अपचयन जैवीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहलाता है। केवल कुछ ही प्रोकेरियोटिक जातियां नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने में सक्षम होती हैं। नाइटोजन का अपचयन करने में सक्षम नाइट्रोजिनेज एन्जाइम विशेष रूप से प्रोकेरियोट्स में उपस्थित होता है। इस प्रकार के सूक्ष्मजीवों को N2 स्थिरीकारक कहते हैं। एजोटोबैक्टर एवं बीजेरिकिया स्वतंत्रजीवी N2- स्थिरीकारक वायवीय जीवाण हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions