Doubtnut Promotions Sticky

40 किग्रा का कोई बन्दर 500 न्यूटन का अधिकतम तनाव सहने योग्य किसी रस्सी पर चढ़ता है। नीचे दी गई स्थितियों में से किससे रसी टूटेगी?
(g = 10 मी/सेकण्ड2)
40 किग्रा का कोई बन्दर 500 न्यूटन का अधिकतम तनाव सहने योग्य किसी रस्सी पर चढ़ता है। नीचे दी गई स्थितियों में से किससे रसी टूटेगी?   (g = 10 मी/सेकण्ड

A

बंदर 5 मी/सेकण्ड2 त्वरण से ऊपर चढ़ता है।

B

बंदर 5 मी/सेकण्ड2 के त्वरण से नीचे उतरता है।

C

बंदर 5 मी/सेकण्ड2 की एकसमान चाल से ऊपर जाता है।

D

बंदर लगभग मुक्त रूप से गुरुत्व के प्रभाव से रस्सी से गिरता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


यहाँ, बन्दर का द्रव्यमान, m = 40 किग्रा
रस्सी का सहने योग्य अधिकतम तनाव, T = 500N
रस्सी में तनाव, बंदर (R ) के आभासी भार के बराबर होगा।
रस्सी, R के T से अधिक होने पर टूट जाएगी।
(a) जब बन्दर त्वरण a = 5 मी/सेकण्ड2 से ऊपर चढ़ता है तो,
a = 5 मीटर/सेकण्ड
R=m(g+a)=40(10+5)=600N
R>T
अत: रस्सी टूटेगी।
(b) जब बन्दर त्वरण a = 5 मी/सेकण्ड2 से नीचे उतरता है तो,
R=m(ga)=40(105)=200N
R<T
अत: रस्सी टूटेगी नहीं।
(c ): जब बन्दर एकसमान चाल से ऊपर चढ़ता है तो,
v = 5 मी/सेकण्ड, इसका त्वरण a = 0
R=mg=40×10=400N
R<T
अत: रस्सी टूटेगी नहीं।
(d) जब बंदर गिरता है, तो रस्सी स्वतंत्र रूप से गुरुत्व में होती है तो, a = g
R=m(ga)=m(gg)= शून्य
अत: रस्सी टूटेगी नहीं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions