Doubtnut Promotions Sticky

2000 किग्रा का कोई हेलीकॉप्टर 15 मी/सेकण्ड2 के ऊर्ध्वाधर त्वरण से ऊपर उठता है। चालक दल एवं यात्रियों का कुल द्रव्यमान 500 किग्रा है। निम्नलिखित में से सही कथन को चुनिए।
(g = 10 मीटर/सेकण्ड2)
(i) चालक दल एवं यात्रियों द्वारा हेलीकॉप्टर के फर्श पर ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर बल 1.25×104 न्यूटन है।
(ii) चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की क्रिया ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर 6.25×104 न्यूटन है।
(iii) चारों ओर की वायु के कारण हेलीकॉप्टर पर ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर बल 6.25×104 न्यूटन है।

A

(i) व (ii)

B

(ii) व (iii)

C

(i) व (iii)

D

सभी तीनों

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


यहाँ, हेलीकॉप्टर का द्रव्यमान, M = 2000 किग्रा
चालक दल एवं यात्रियों का द्रव्यमान, m=500 किग्रा
ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर त्वरण, a = 15 मी/सेकण्ड2
g = 10 मी/सेकण्ड2
(i) चालक दल एवं यात्रियों द्वारा फर्श पर बल
=m(g+a)=500 किग्रा (10+15) मी/सेकण्ड2
=12500 न्यूटन =1.25×104 न्यूटन
यह ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर कार्य करता है।
(ii) चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की किग्रा
=(M+m)(g+a)
=(2000+500) किग्रा (10+15) मी/सेकण्ड2
=62500 न्यूटन =6.25×104 न्यूटन
यह ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर कार्य करता है।
(iii) चारों ओर की वायु के कारण हेलीकॉप्टर पर बल चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की क्रिया के बराबर एवं विपरीत होता है।
चारों ओर की वायु के कारण हेलीकॉप्टर पर बल
=6.25×104 न्यूटन
यह नीचे की ओर ऊर्ध्वाधर कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions