Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों को अध्ययन करें एवं सही का चुनाव करें |
(i) उन समुद्रीय पादपों में जो समुद्र की विभिन्न गहराइयों में वास करते हैं, दृश्य-वर्णक्रम के समस्त रंगों के घटक उपलब्ध होते हैं |
(ii) वर्षावनों में बहुत से शाक एवं झाड़ियां बहुत ही कम प्रकाश की अवस्था में चरम सीमा तक प्रकाश संश्लेषण करने का अनुकूलन कर लेते हैं क्योंकि ये वृक्षों की छाया में पनपती हैं |
(iii) औसत वैश्विक तापमान में क्रमशः वृद्धि कुछ जातियों की वितरणीय परास पर प्रभाव डालेगी |
(iv) मृदा की गुणवत्ता ऋतुक्षरण प्रक्रिया पर निर्भर नहीं होती है |

A

(i) एवं (ii)

B

(ii) एवं (iv)

C

(ii) एवं (iii)

D

(i) एवं (iv)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


जल के गहरे स्रोतों जैसे झील एवं समुद्र में, प्रकाश का क्षेत्रीकरण होता है | प्रकाश क्षेत्रों को लिट्टोरल क्षेत्र, लिमेन्टिक क्षेत्र, प्रोफन्डल क्षेत्र एवं बैन्थिक क्षेत्र में विभाजित किया जाता है | इस कारण, दृश्य वर्णक्रम के सभी रंग घटक समुद्री पादपों के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं | साथ ही कुछ घटकों जैसे लाल की भेदन क्षमता बहुत कम होती है | उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में, वनस्पति स्ट्रेटीफिकेशन को दर्शाती है जिसका अर्थ होता है वनों में पादपों का दो या दो से अधिक सुपरिभाषित परतों में समूहीकरण, जो उनकी ऊँचाई पर निर्भर करता है, जैसे लम्बे वृक्ष, मध्यम आकार के वृक्ष छोटे वृक्ष, झाड़ियां, शाक आदि | झाड़ियां, व शाक स्ट्रेटीफिकेशन को अपनाते हैं तथा प्रकाश की निम्न परिस्थितियों में उपयुक्त रूप से प्रकाश संश्लेषण करते हैं | तापमान अनेक पादपों एवं प्राणियों के कार्यिकीय प्रकार्यों एवं भौगोलिक वितरण को नियंत्रित करता है | तापमान में किसी भी प्रकार का परिवर्तन उनके वितरण को प्रभावित करता है | चट्टानों का टूटकर महीन चूर्ण में परिवर्तित होना वायुमंडलीय परिवर्तनों, यांत्रिक बलों (यांत्रिक अपक्षय), रासायनिक परिवर्तनों (रासायनिक अपक्षय) एवं जैविक विघटन (जैविक अपक्षय) के कारण हो सकता है | यह मिट्टी की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions