Doubtnut Promotions Sticky

बहुत से प्राणियों द्वारा प्रकाश की तीव्रता तथा प्रकाश अवधि में दैनिक एवं मौसम की भिन्नताओं का उपयोग उनके समय निर्धारण के लिए किया जाता है |

A

प्रवासन

B

प्रजनन क्रिया

C

निलंबन

D

उपरोक्त सभी |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


प्राणी समय की विभिन्न गतिविधियों को सम्पन्न करने के लिए प्रकाश की तीव्रता एवं प्रकाश अवधि में मौसम की भिन्नताओं का प्रयोग करते हैं | उत्तरी गोलार्ध के ठण्डे स्थानों के पक्षी दिन की लम्बाई के छोटे होते ही दक्षिण की ओर अपने प्रवास को प्रारंभ कर देते हैं | वापसी की यात्रा दिन की लम्बाई में वृद्धि के साथ सम्पन्न होती है | टर्कीज, फेरेट्स एवं स्टारलिंग्स दिन की लम्बाई बढ़ने के लिए प्रतिक्रिया स्वरूप प्रजनन करते हैं, जबकि बकरी, भेड़ एवं हिरण दिन की लम्बाई के कम होने के प्रतिक्रिया स्वरूप प्रजनन करते हैं | खरगोश एवं गिनी पिग्स दिवस उदासीन होते हैं | समशीतोष्ण एवं उप उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में ठण्डे रक्त वाले या बाह्यतापी प्राणी दिन की अवधि कम हो जाने के कारण शीत निष्क्रियता में चले जाते हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions