Doubtnut Promotions Sticky

वनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वन हमारे लिए निम्नलिखित प्रकार से उपयोगी हैं-
(1) वनों से भूमि की उर्वरता बनी रहती है तथा भूमि का कटाव नहीं होता।
(2) वन वर्षा लाने में सहायक हैं तथा भूमिगत जल-स्तर को ऊपर करते हैं।
(3) वनों से वातावरणीय प्रदूषण दूर होता है और वायुमंडलीय संतुलन बनाने में सहायक हैं।
(4) वनों से हमें कई प्रकार के फल मिलते हैं।
(5) वनों से वन्य पशुओं को आश्रय मिलता है।
(6) वनों से हमें कई प्रकार की जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं, जो दवाइयों में प्रयोग की जाती हैं।
(7) वनों से हमें लकड़ी मिलती है।
(8) वनों से ईंधन, कोयला तथा अन्य उत्पाद मिलते हैं, जिन पर अनेक उद्योग, जैसे रेशम, कागज, फर्नीचर, वस्त्र, रबड़ आदि आधारित हैं।
(9) वनों से बहुत-से औद्योगिक पदार्थ प्राप्त होते हैं, जैसे लाख, गोंद, रंग, कार्क, टेनिन इत्यादि।
(10) वन बाढ़ को रोकते हैं।
(11) वन मिट्टी की उपजाऊ-शक्ति को बढ़ाते हैं।
(12) वनों से जीवन-स्तर में सुधार आता है।
(13) वनों से अनेक खाद्य उत्पाद भी मिलते हैं, जिन्हें वनवासी खाकर अपना निर्वाह करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions