Doubtnut Promotions Sticky

जड़त्व क्या है? उदाहरण सहित समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वस्तुओं का वह गुण जो वस्तु की गति या विराम की अवस्था में परिवर्तन होने का विरोध करता है, .जडत्व. कहलाता है।
प्रयोग-एक खाली गिलास लो, उस पर एक गत्ते का टुकड़ा रखो। गत्ते के टुकड़े पर एक सिक्का रखो। इसके पश्चात् गत्ते के टुकड़े को चित्रानुसार झटके से क्षैतिज दिशा में गतिमान करो। आप देखोगे कि गत्ता आगे निकल जाएगा, परंतु सिक्का गिलास में गिर जाएगा। जब गत्ते को गतिमान किया जाता है, तो जड़त्व के गुण के कारण सिक्का विरामावस्था में रहने का प्रयत्न करता है। इस प्रकार गत्ते के गतिमान होने पर सिक्का गिलास में गिर जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions