Doubtnut Promotions Sticky

गैलीलियो ने किस प्रकार सिद्ध किया कि यदि किसी वस्तु पर कोई संतुलित बल न लगाया जाए तो वह वस्तु अचर चाल से चलती रहेगी। वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गैलीलियो ने निम्नलिखित प्रयोगों के आधार पर सर्वप्रथम यह बताया है कि यदि किसी वस्तु पर कोई बल न लगाया जाए तो वह वस्तु अचर चाल से चलती रहेगी। सबसे पहले उसने आनत तल पर वस्तुओं की गति का अध्ययन किया। उसने पाया कि जब कोई वस्तु आनत तल पर नीचे की ओर जाती है तो उसकी चाल बढ़ जाती है, परंतु जब वस्तु आनत तल पर ऊपर की ओर जाती है तो उसकी चाल घट जाती है, जैसे कि चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image
अतः उसने यह निष्कर्ष निकाला कि यदि वस्तु समतल सतह पर चले तो वस्तु की चाल न बढ़ेगी और न घटेगी बल्कि उसकी चाल अचर रहेगी।
अब उसने कल्पना की कि यदि एक गेंद को खोखले अर्द्ध-गोलाकार सतह को छूते हुए नीचे जाने दिया जाए तो वह उसी ऊँचाई तक पहुंच जाएगी, जिस ऊँचाई से उसे गिराया गया था। दोलित लोलक की गति के आधार पर उसने यह निष्कर्ष निकाला, क्योंकि लोलक का गोलक सदा उसी ऊँचाई तक पहुँचता है जितनी ऊँचाई से वह चला था। अर्द्ध-गोलाकार सतह वही कार्य करती है जो लोलक में धागे का होता है।
ocr_image
इसके पश्चात उसने बताया कि यदि बर्तन की आकृति चित्र की तरह लें तो इस स्थिति में भी वस्तु या गेंद उसी ऊँचाई तक पहुँच जाती है। यद्यपि ऐसा करने में उसे अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।
ocr_image
अब यदि बर्तन के दूसरी ओर ढलान जितना कम कर देते हैं तो गेंद को उसी ऊँचाई तक पहुँचने में उतनी ही अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इस प्रकार वह इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि यदि बर्तन के एक तरफ ढलान कम करते जाएँगे तो वस्तु उतनी ही अधिक दूरी तय करती जाएगी। इस प्रकार यदि ढलान बिल्कुल न रहे, सतह समतल हो जाए तो वस्तु अनंत दूरी तय करेगी तथा अचर वेग से चलती रहेगी।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions