Doubtnut Promotions Sticky

बलों के समूह द्वारा उत्पन्न हो सकनेवाले प्रभावों का उल्लेख करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी कण पर लगे हुये दो या दो से अधिक बलों का परिणामी बल वह एकल बल है जिसका उस कण पर प्रभाव (त्वरण) दिये हुये बलों के सम्मिलित प्रभाव के समान है। किसी वस्तु पर एक साथ कार्य कर रहे बलों का परिणामी यदि शून्य हो तो वे बल संतुलित कहे जाते हैं, संतुलित बलों के अधीन कोई वस्तु इस तरह बर्ताव करती है मानो उसपर कोई बल कार्य नहीं कर रहा है अर्थात् त्वरण शून्य होता है, उसी वस्तु पर लगनेवाले दो बल अगर संतुलन में है तो दोनों बल
(i) एक-दूसरे के विपरीत दिशा में होंगे और
(ii) परिमाण में बराबर होंगे।
यदि हम संतुलित बलों से शुरू करें और तब उसमें किसी बल को बढ़ा या घटा दें तो परिणामी बल शून्य नहीं रह जाएगा और वस्तु उस बढ़े हुये बल की दिशा में गति करना प्रारंभ कर देगी अर्थात् उसमें त्वरण उत्पन्न हो जायेगा। इस स्थिति में बल असंतुलित कहे जाते हैं। अर्थात् अशून्य परिणामी बल को असंतुलित बल कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions