Doubtnut Promotions Sticky

जड़त्व क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ? व्याख्या करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यह सामान्य अनुभव है कि यदि कोई पिण्ड विरामावस्था में है तो वह विराम अवस्था में बना रहता है। यह भी कल्पना करना कठिन नहीं है कि घर्षणमुक्त तल पर एक पिण्ड एक ही वेग से हमेशा चलता रहेगा। इस तरह किसी पिण्ड के वेग में परिवर्तन अर्थात त्वरण के लिये बाहर से बल लगाना आवश्यक है। जिसं गुण के कारण पिण्ड अपने विराम की अवस्था अथवा एक सरल रेखा में अचर वेग के साथ गति की अवस्था को बनाये रखना चाहता है, उसे जड़त्व कहते हैं।
जड़त्व दो प्रकार का होता है
(a) विराम का जड़त्व- इस जड़त्व के कारण वस्तु की विरामावस्था में ही रहने की प्रवृत्ति होती है।
(b) गति का जड़त्व- इस जड़त्व के कारण वस्तु एक सरल रेखा में एकसमान गति की अवस्था में अपनी गति की अवस्था को बनाये रखने की प्रवृत्ति होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions