Doubtnut Promotions Sticky

मातृत्व की नात्सी सोच को संक्षिप्त में वर्णन करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

लड़कों को आक्रामक, मर्दाना और शेर दिल बनने की शिक्षा दी जाती थी। लड़कियों को बताया जाता था कि उन्हें अच्छी माता बनना है और शुद्ध खून वाले आर्य बच्चे पैदा करने हैं। अपनी नस्ल की शुद्धता बरकरार रखने के उद्देश्य से लड़कियों को अवांछित लोगों से दूर रहने को कहा जाता था। यदि कोई औरत किसी अवांछित बच्चे को जन्म देती थी तो उसे इसकी सजा मिलती थी। जो औरत नस्ली तौर पर वांछित बच्चे को जन्म देती थी उसे पुरस्कृत किया जाता था। उन्हें अस्पताल में विशेष सुविधा मिलती थी। उन्हें दुकानों, सिनेमाघरों और रेलवे में छूट भी दी जाती थी। ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तमगे भी दिये जाते थे। चार बच्चे पैदा होने पर कांसे का तमगा, छ: बच्चे पर चाँदी का और आठ या अधिक बच्चे पैदा करने पर सोने का तमगा मिलता था। जब कोई आर्य महिला बताए हुए रास्ते से भटक जाती थी तो उसका सार्वजनिक तिरस्कार होता था और कड़ी सजा मिलती थी।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न