पर्वतारोहरण
संकेत-बिन्दु-(i) प्रकृति से प्रेम, (ii) नई क्षमता का विकास, (iii) उपयोगिता।

Text Solution
Verified by Experts

प्रकृति से प्रेम-प्रकृति मानव की सहचरी रही है। सृष्टि के आरम्भ से मानव प्रकृति की शुद्ध, सात्विक, ममतामयी गोद में आनन्दानुभूति करता रहा है। मानव आनन्द-प्रिय प्राणी है। वह हमेशा आनन्द की खोज में ही रहता है। उसने प्रकृति की गोद में ही जन्म लिया है, इसलिए उसका प्रकृति के साथ गहरा नाता जुड़ गया है और वह प्रकृति के अधिक समीप पहुँच गया है।
नई क्षमता का विकास-मानव और प्रकृति का आपसी सम्बन्ध अविच्छिन्न रूप से हमेशा के लिए बने रहने से ही मानव की नई क्षमता का विकास हो पाएगा। इसके लिए उसे घुमक्कड़ प्रवृत्ति को अपनाना होगा। घुमक्कड़ प्रवृत्ति का रोमांचक अंग पर्वतारोहण है। पर्वतारोहण का शौक वर्तमान समय में मानव के साहस के परिचय के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी उपयोगी है। वैसे पर्वतारोहण के शौकीन वही लोग होते हैं जिनकी दृष्टि में मृत्यु खेल के समान होती है और जिनकी संकलन शक्ति बहुत दृढ़ होती है। पर्वतारोहण की शुरूआत सदा से अविजित पर्वत शिखरों पर विजय पाने की महत्वाकांक्षा के कारण हुई थी। इसमें चट्टानों पर चढ़ने की कला, बर्फ से ढके पर्वतों पर चढ़ने की कला तथा स्कीइंग की कला-तीनों में सुरक्षित बने रहने के लिए अनुभव, शारीरिक क्षमता व तकनीकी ज्ञान की उपयोगिता होती है।
उपयोगिता-आज पर्वतारोहण के क्षेत्र में कैरियर की उज्ज्वल संभावनाएं हैं। इसका प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग, इंडियन स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट आदि प्रमुख संस्थान हैं। 29 मई 1953 को शेरपा तेनसिंह नोर्गे व न्यूजीलैण्ड के एडमंड हिलेरी ने विश्व की सबसे बड़ी चोटी एवरेस्ट पर सर्वप्रथम अपने पैर रखे थे। हमारे देश में पर्वतारोहण का महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि हिमाचल से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक पर्वतीय क्षेत्र हैं जहाँ रोजमर्रा के कार्यों के लिए पर्वत पर चढ़ना पड़ता है। पर्वतारोहण हमें साहस, उत्साह के साथ-साथ सकारात्मक भविष्य प्रदान करता है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions


Knowledge Check

  • शिक्षण के ग्राह्यात्मक उद्देश्य के द्वारा बच्चों में कौन-सा कौशल विकसित करना होता है
    (i) सुनकर विचारों को ग्रहण करने की योग्यता का विकास
    (ii) पढ़कर विचारों को ग्रहण करने की योग्यता का विकास (iii)बोलकर विचारों को अभिव्यक्त करने की योग्यता का विकास करना

    Ai,ii
    Bi ,iii
    Cii,iii
    Dउपरोक्त में सभी