Doubtnut Promotions Sticky

हड़प्पा के नगरीय जीवन की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।

Text Solution
Verified by Experts

हड़प्पा के नगरीय जीवन की विशेषताएँ-
(1) हड़प्पा के नगरों में बड़ी हलचल रहा करती थी।
(2) यहाँ के शासक नगर की खास इमारतें बनाने की योजना में जुटे रहते थे।
(3) ये शासक लोगों को भेज कर दूर-दूर से धातु, बहुमूल्य पत्थर और अन्य उपयोगी चीजें मँगवाते थे। शासक लोग खूबसूरत मनकों तथा सोने-चाँदी से बने आभूषणों जैसी कीमती चीजों को अपने पास रखते होंगे।
(4) इन नगरों में लिपिक भी होते थे, जो मुहरों पर लिखते थे और शायद अन्य चीजों पर भी लिखते होंगे, जो अब उपलब्ध नहीं हैं।
(5) नगरों में शिल्पकार स्त्री-पुरुष भी रहते थे जो अपने घरों या किसी उद्योग-स्थल पर तरह-तरह की चीजें बनाते थे।
(6) लोग लंबी यात्राएँ भी करते थे, और वहाँ से उपयोगी वस्तुएँ लाते थे, और साथ ही सुदूर देशों की किस्से-कहानियाँ भी लाते होंगे।
(7) नगरों में मिट्टी से बने कई खिलौने भी मिले हैं, जिनसे बच्चे खेलते होंगे।
(8) नगरों में रहने वालों को किसान तथा चरवाहे खाने के | सामान उपलब्ध कराते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions