Doubtnut Promotions Sticky

यौवनारम्भ के समय हमारी लम्बाई में वृद्धि किस प्रकार होती है? समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यौवनारम्भ के समय लड़के-लड़कियों में अनेक परिवर्तन होते हैं, उनमें से लम्बाई में वृद्धि भी एक परिवर्तन है। इस समय लम्बाई में एकाएक वृद्धि होती है जिसे हम आसानी से देख सकते हैं। इस समय शरीर की लम्बी अस्थियों की अर्थात् हाथ एवं पैरों की अस्थियों की लम्बाई में वृद्धि होती है, इससे व्यक्ति लम्बा हो जाता है। प्रारम्भ में लड़कियाँ लडकों की अपेक्षा अधिक तीव्रता से बढ़ती हैं। परन्तु लगभग 18 वर्ष की आयु तक दोनों अपनी अधिकतम लम्बाई प्राप्त कर लेते हैं। अलग-अलग व्यक्तियों की लम्बाई में वृद्धि की दर भी भिन्न-भिन्न होती है। कुछ यौवनारम्भ में तीव्र गति से बढ़ते हैं तथा बाद में यह गति धीमी हो जाती है, जबकि कुछ धीरे-धीरे वृद्धि करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions