Doubtnut Promotions Sticky

स्वर में परिवर्तन भी यौवनारम्भ के समय होता है। क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यौवनारम्भ में स्वरयंत्र अथवा लैरिक्स में वृद्धि का प्रारम्भ होता है। लड़कों का स्वरयंत्र विकसित होकर अपेक्षाकृत बड़ा हो जाता है। लड़कों में बढ़ता हुआ स्वरयंत्र गले के सामने की ओर सुस्पष्ट उभरे भाग के रूप में दिखाई देता है जिसे ऐडम्स ऐपल (कंठमणि) कहते हैं। लड़कियों का स्वरयंत्र अपेक्षाकृत छोटा होता है अतः बाहर से सामान्यतया दिखाई नहीं देता। सामान्यत: लड़कियों का स्वर उच्चतारत्व वाला होता है जबकि लड़कों का स्वर गहरा होता है। किशोर लड़कों में कभी-कभी स्वरयंत्र की पेशियों में अनियंत्रित वृद्धि हो जाती है और आवाज फटने या भर्राने लगती है। यह स्थिति कुछ दिनों अथवा कुछ सप्ताह तक रहती है जिसके बाद स्वर सामान्य हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions