Doubtnut Promotions Sticky

किशोरावस्था में किशोर कैसा महसूस करते है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किशोरावस्था अनेक बदलावों की अवस्था होती है। यह अवधि किशोरों की सोच में परिवर्तन लाती है। विचारों में बदलाव आते हैं और किशोर कल्पनाओं में अपना समय व्यतीत करता है। सच्चाई यह है कि इस अवधि में मस्तिष्क की सीखने की क्षमता अत्यधिक होती है। कभी-कभी, किशोर अपने आप को अपने शरीर और मन के बदलावों के अनुरूप नहीं ढाल पाते और स्वयं को असुरक्षित समझते हैं। परन्तु किशोर होने के नाते आपको समझना चाहिए कि असुरक्षित महसूस करने का कोई कारण नहीं है। ये परिवर्तन प्राकृतिक हैं जो शारीरिक वृद्धि के कारण उत्पन्न हो रहे हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions