Doubtnut Promotions Sticky

जैव-विकास से आप क्या समझते है? आकारिकी एव कार्यकी से प्राप्त परमानो द्वारा जैव-विकास की पुष्टि कीजिए!

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विकास
(Organic Evolution)
पृथ्वी पर सबसे पहले सरलतम एककोशिकीय जीवों की उत्पत्ति हुई। सरल जीवों से क्रमिक परिवर्तनों के फलस्वरूप आधुनिक जटिल एवं उच्च कोटि के जीवों का विकास हुआ है। जीवों में होने वाले इस क्रमिक परिवर्तन को जैव विकास कहते हैं। यह मन्द गति से होने वाली एक सतत प्रक्रिया है।
जीवाश्मिकी से प्रमाण
(Evidences from Palaeontology
तुलनात्मक भौणिकी से प्रमाण
(Evidences from Comparative Embryology) युग्मनज (zygote) से वयस्क जीव के परिवर्द्धन (development) को उस जीवधारी का व्यक्तिवृत (ontogeny) कहते हैं। किसी जीवधारी के पूर्वज इतिहास या विकासीय इतिहास को जातिवृत (phylogeny) कहते हैं। वॉन बेयर (Von Baer, 1827) के अनुसार, जीवधारी भ्रूणीय विकास के दौरान अपने पूर्वजों की भ्रूणावस्थाओं को दोहराते हैं। हेकल (E. Haeckel, 1866) के अनुसार, भ्रूणीय विकास के समय जीवधारी अपने पूर्वजों की वयस्क अवस्था की पुनरावृत्ति करते हैं। इसे व्यक्तिवृत्त में जातिवृत्त की पुनरावृत्ति (ontogeny repeats phylogeny) या पुनरावृत्ति सिद्धान्त (recapitulation theory) कहते हैं। उदाहरण के लिए किसी स्तनधारी के भ्रूण का अध्ययन किया जाए तो पता चलता है कि भ्रूण के परिवर्द्धन के समय भ्रूणावस्था क्रमिक रूप से पहले मत्स्य वर्ग से, फिर उभयचर वर्ग से तथा उसके बाद सरीसृप वर्ग के जन्तुओं से मिलती है।
सभी बहुकोशिकीय जन्तुओं के भ्रूणीय परिवर्द्धन की प्रारम्भिक अवस्थाएँ, मॉरूला (morula), ब्लास्टुला (blastula), गैस्टुला (gastrula) आदि लगभग समान होती हैं। एक युग्मनज (zygote) जिससे संतति का प्रारम्भ होता है, एक एककोशिकीय प्रोटोजोआ जन्तु तथा गैस्टुला एक निडेरिया (cnidaria) जैसे जन्तु का आभास देते हैं। विभिन्न कशेरुकी जन्तुओं (vertebrates) का अध्ययन करने से ज्ञात होता है कि गैस्ट्रला से बनने वाली शिशु संतति मछली में मछली जैसी ही, किन्तु उभयचरों में (जैसे-मेढक में भेकशिशु) शिशु मछली से अधिक मिलती है न कि मेढक से। इसी प्रकार स्तनी, पक्षी, सरीसृप, उभयचर एवं मत्स्य के भ्रूणों की प्रारम्भिक अवस्थाओं में कोई विशेष अन्तर प्रतीत नहीं होता। (चित्र-7.11) में दिखाई गईं विभिन्न प्राणियों की भ्रूणावस्थाएँ प्रदर्शित करती हैं कि इनमें क्लोम दरारें (gill slits), पूँछ (tail), योक स्यून (yolk sac) आदि अंग समान ही होते हैं। ये रचनाएँ बाद में विकास पथ के अनुसार रूपान्तरित अथवा लुप्त हो जाती हैं। इससे स्पष्ट है कि सभी कशेरुकियों का विकास मछली जैसे पूर्वज से हुआ है।
ocr_image
जीवधारी जैव-रासायनिक पुनरावृत्ति (biochemical recapitulation) को भी प्रदर्शित करते हैं जैसे पक्षियों में उत्सर्जी पदार्थ यूरिक अम्ल होता है। पक्षी के भ्रूण की प्रारम्भिक अवस्था में उत्सर्जी पदार्थ मत्स्य के समान अमोनिया, फिर उभयचर के समान यूरिया और अन्त में सरीसृप एवं पक्षियों के समान यूरिक अम्ल होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions