Doubtnut Promotions Sticky

जैव विकास क्या है? इसकी पुष्टि में अवशेषी अंगों तथा जीवाश्मों के प्रमाणों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विकास की परिभाषा तथा जीवाश्मों से प्रमाणों के लिए
अवशेषी अंगों से जैव विकास के प्रमाण (Evidences for Organic Evolution from Vestigial Organs)
जन्तुओं के शरीर में अनेक प्रकार की ऐसी रचनाएँ पायी जाती हैं जिनका शरीर में कोई महत्व नहीं होता है। इनको अवशेषी अंग (vestigial organs) कहते हैं। अवशेषी अंगों की उपस्थिति से प्रमाणित होता है कि ये रचनाएँ इन जन्तुओं के पूर्वजों में, कभी विकसित एवं उपयोगी रही होगी। कालान्तर में इनका उपयोग न होने के कारण ये अवशेषी (vestigial) हो गईं। मनुष्य में 100 से अधिक अवशेषो अंग होते हैं। मनुष्य के मुख्य अवशेषी अंग.निम्नलिखित हैं
(i) कृमिरूप परिशेषिका (Vermiform appendix)-शाकाहारी स्तनधारियों में सेलुलोस का पाचन अन्धनाल (caecum) के सिरे पर. स्थित नलिकाकार संरचना कृमिरूप परिशेषिका में होता है। मनुष्यों में कृमिरूप परिशेषिका (vermiform appendix) अवशेषी अंग के रूप में होता है अत: मनुष्य में सेलुलोस का पाचन नहीं होता। कृमिरूप परिशेषिका की उपस्थिति से प्रमाणित होता है कि मनुष्य के पूर्वज शाकाहारी थे।
(ii) निमेषक पटल (Nictitating membrane)-मेढक, कुत्ता, पक्षी आदि में नेत्रों की रक्षा के लिए निमेषक पटल होती है। मनुष्य में इसका कोई कार्य नहीं होता। यह मनुष्य के नेत्र के भीतरी किनारे पर लाल रंग की अर्द्धचन्द्राकार झिल्ली के रूप में होती है। इसे प्लीका सेमील्यूनेरिस (plica semilunaris) कहते हैं।
(iii) पूँछ (Tail)-यद्यपि मनुष्य में पूँछ नहीं पायी जाती, लेकिन पुच्छ कशेरुकाओं (कॉक्सिक्स : coccyx) की उपस्थिति अत्यधिक हासित पूँछ जैसी रचना को प्रमाणित करती है। इससे प्रमाणित होता है कि मनुष्य के पूर्वजों में पूँछ पायी जाती थी।
(iv) कर्ण पल्लव की पेशियाँ (Muscles of the ear pinna)- अनेक स्तनधारी कर्ण पल्लव पेशियों की सहायता से अपने कर्ण पल्लवों को हिलाने में समर्थ होते हैं। मनुष्य में कर्ण पल्लव पेशियों के अवशेषी हो जाने से मनुष्य कर्ण पल्लवों को स्वतः नहीं हिला सकता।
ocr_image
मनुष्य में त्वचा पर बाल, अक्ल दाढ़ (wisdom tooth) आदि भी अवशेषी रचनाएँ होती हैं। अजगर (pythan) तथा बोया (boas) सर्पो, व्हेल (whale) में श्रोणिमेखला के अवशेष पाए जाते हैं। ये इनके पूर्वजों में पश्चपाद की उपस्थिति को प्रमाणित करते हैं।
व्हेल में बाह्य कर्ण, दौड़ने वाले पक्षियों जैसे शुतुरमुर्ग (Ostrich), एम (Emu), कैसोवरी (Cassowary), कीवी (Kiwi) आदि में पंख अवशेषी अंग ही हैं। 17वीं शताब्दी में मॉरीशस द्वीप में पाए जाने वाला डोडो (dodo) पक्षी उड़ न सकने के कारण सन् 1681 के आस-पास विलुप्त हो गया।
जीवधारियों में कभी-कभी अवशेषी अंग पूर्ण विकसित अवस्था में प्रदर्शित हो जाते हैं। इसे पूर्वजता या प्रत्यावर्तन (atavism or reversion) कहते हैं। पूर्वजता, जीवधारियों के पूर्व पूर्वजों के लक्षणों को प्रदर्शित करती है। उदाहरण के लिए-नवजात शिशु में पूँछ की उपस्थिति, शरीर पर कपियों की भाँति घने बाल होना, चूचुकों (nipples) का अधिक संख्या में होना आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions