Doubtnut Promotions Sticky

जैव विकास से आप क्या समझते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रत्येक जाति की अनेक समष्टियाँ होती हैं। समष्टि के सदस्य परस्पर अन्तःप्रजनन करते हैं जिससे जीन्स का आदान-प्रदान होता रहता है। प्रत्येक जाति का एक सम्मिलित जीन समूह (gene pool) होता है। इसका अर्थ यह है कि जाति की विभिन्न समष्टियों के सदस्यों में आपस में जीन्स का आदान-प्रदान हो सकता है व विकास द्वारा किसी एक समष्टि से नई जाति का विकास होता है। जैव विकास की इकाई समष्टि है। पूरी जाति का विकास एकसाथ नहीं होता। अलग-अलग समष्टियों का विकास अलग-अलग दिशाओं में हो सकता है। जीनी परिवर्तन प्राणी विशेष में होता है। यह परिवर्तन जीन में उत्परिवर्तन या नए पुनर्संयोजन (recombination) द्वारा होता है। समष्टि में विभिन्नताएँ जीन्स के कारण होती हैं। समष्टि में उपस्थित विभिन्नताओं के प्राकृतिक चयन द्वारा जैव विकास होता है। इस प्रकार जीनं, समष्टि तथा जैव विकास में परस्पर घनिष्ठ सम्बन्ध होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions