Doubtnut Promotions Sticky

प्रजनन पर टिप्पणी लिखिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पशुओं के रख-रखाव के साथ प्रजनन का भी विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि अच्छी नस्ल के पशु प्राप्त हो सकें और उनसे अधिक मात्रा में उत्पाद (दुध, मांस, अण्डे) प्राप्त हो सके। नस्ल सुधार हेतु संकर जातियाँ भी प्राप्त की जाती हैं। प्रजनन की मुख्य विधियाँ निम्नवत् हैं
(1) चयन-इसमें स्वस्थ पशु का चयन किया जाता है।
(2) अन्तःप्रजनन-एक ही नस्ल के पशुओं के मध्य प्रजनन से एक प्रकार के लक्षणों से युक्त पशु प्राप्त होते हैं।
(3) बहिः प्रजनन-इसके अन्तर्गत देसी किस्म के पशु का प्रजनन किसी बाहरी अच्छी नस्ल के पशु के साथ कराकर वांछित उत्पादकता के पशु प्राप्त किए जाते हैं। संतति पशु संकर (hybrid) जाति के कहलाते हैं। ये अधिक उत्पादक होते हैं। संकरण से पूर्व निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखते हैं
(i) यह ध्यान रखना आवश्यक है कि संतति संकर नस्ल की पोषण की आवश्यकताएँ विशिष्ट होंगी या स्थानीय रूप से उपलब्ध होंगी।
(ii) संतति नस्ल रोग प्रतिरोधी होनी चाहिए।
(iii) संतति संकर नस्ल की उत्पादन क्षमता स्थानीय उपलब्ध देसी नस्ल से अधिक होनी चाहिए। दूध देने वाले पशु का दुग्ध काल अधिक होना चाहिए। और संतति की प्रजनन क्षमता अच्छी होनी चाहिए।
(iv) संतति स्थानीय वातावरण से अनुकूलित होनी चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions