Doubtnut Promotions Sticky

ऊतक संवर्धन क्या है? इसके.विभिन्न पदों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ऊतक संवर्धन (Tissue Culture)-मेरिस्टमी अभिन्नत कोशिकाओं को उपयुक्त पोषक माध्यम में, एसेप्टिक अवस्था में उपयुक्त परिस्थितियों में रखा जाए तो ये विभाजित होकर अभिन्नित कोशिकाओं का समूह कैलस (callus) बना लेती हैं। सन्- 1950 में स्कूग एवं मिलर (Skoog and Miller) ने संवर्धन माध्यम में साइटोकाइनिन (काइनेटिन) तथा ऑक्सिन (IAA, 2, 4-D) की सन्तुलित मात्रा का उपयोग करके कैंलस में प्ररोह व जड़ों के विभेदन को प्रेरित किया। संवर्धन माध्यम में भ्रूण या प्ररोह कलिका का प्रयोग करके पूर्ण पादप विकसित किया जा सकता है।
संवर्धन माध्यम में सुक्रोस, ऐमीनो अम्ल, विटामिन, खनिज लवण, ऑक्सिन तथा साइटोकाइनिन आदि पादप हॉर्मोन्स का उपयोग करके कैलस से छोटे-छोटे पादपकों (plantlets) का निर्माण किया जा सकता है। यीस्ट एक्संट्रेट तथा नारियल का पानी अति उत्तम संवर्धन माध्यम होता है।
ऊतक संवर्धन विधि (Procedure of Tissue Culture)-ऊतक संवर्धन के लिए सर्वप्रथम विभिन्न विधियों द्वारा कोशिका/ऊतक को पृथक् किया जाता है, इसे कतॊतक (explant) कहते हैं। कत्तोंतक को एसेप्टिक अवस्था में उपयुक्त पोषक माध्यम में उगाया जाता है। ताप व प्रकाश को नियन्त्रित किया जाता है। पोषक माध्यम पर कत्तोंतक, भ्रूण अथवा अरोह. कलिका से नया पादप विकसित किया जा सकता है। अविभेदित कोशिकाओं का समूह कैलस ऑक्सिन तथा साइटोकाइनिन की उपयुक्त मात्रा की उपस्थिति में ऊतक विभेदन द्वारा प्ररोह तथा मूल तन्त्र का निर्माण करता है। इस क्रिया को ऑर्गेनोजिनेसिस (organogenesis) कहते हैं। कंत्ततॊतक के प्रकार, बनावट तथा पोषक माध्यम के आधार पर वृद्धि का स्वरूप निर्भर करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions