Doubtnut Promotions Sticky

आवृतबीजियों का उल्लेख कीजिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक युग में विश्व की बढ़ती हुई आबादी को भोजन उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती है। पादप प्रजनन, पशु पालन की नयी-नयी तकनीकों के प्रयोग से खाद्य उत्पादन में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। कृषि वैज्ञानिक उच्च गुणवत्ता वाली उन्नत किस्म की फसलों के उत्पादन के लिए पादप प्रजनन, ऊतक संवर्धन, एकल कोशिकीयं प्रोटीन उत्पादन, जैव प्रबलीकरण (bio fortification) तथा आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों का प्रयोग कर रहे हैं।
पादप प्रजनन (Plant Breeding)-आनुवंशिक स्तर पर अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों और पौधों को विकसित करने की विधि को पादप प्रजनन कहते हैं। पादप प्रजनन का मुख्य उद्देश्य मानव उपयोगी फसलों के आनुवंशिक स्तर पर उन्नत किस्में तैयार " करना है जिससे अधिक उत्पादन क्षमता वाली, खरपतवार सहिष्ण, रोग तथा पीड़क प्रतिरोधी, कीट प्रतिरोधी, वातावरणीय दुष्प्रभाव (गर्मी, सर्दी, पाला, सूखा, मिट्टी को क्षारीयता या अम्लीयता आदि) के लिए प्रतिरोधी, उच्च पोषक तत्त्वों वाली फसलों की नयी प्रजातियाँ विकसित की जा सकें। कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भरता हरित क्रान्ति (green revolution) के कारण आयी है।
पादप पुरःस्थापना (Plant introduction)-किसी विशिष्ट आनुवंशिक लक्षण- वाले पौधों को उसके प्राकृतिक वासस्थान से लाकर किसी नए स्थान पर सफलतापूर्वक उगाने को पादप पुरःस्थापना कहते हैं। इस विधि में स्थानीय पौधों में नए स्थान से लाए गए पुरःस्थापित पौधों के आनुवंशिक लक्षणों का प्रवेश कराया जाता है। इस प्रकार दोनों के जीन्स के मिलने से उन्नत किस्म के सफल जीनोटाइप वाले पौधे बनते हैं।
आनुवंशिक लक्षणों का चयन-पादप प्रजनक अपने वांछित लक्षणों के अनुरूप पादपों का चयन करता है। इसके पश्चात् चयनित.जनक पौधों के मध्य संकरण कराया जाता है। जैसे पौधों में रोग-प्रतिरोधकता एवं उच्च प्रोटीन गुणवत्ता वाले पौधों के मध्य संकरण द्वारा संकर पौधों में दोनों गुण समेकित हो जाते हैं। संकरण अन्तरावंशीय (iritergeneric), अन्तराजातीय (interspecific) अन्त:जातीय (intra varietal), अन्तराकिस्मीय (intervarietal) प्रकार का हो सकता है।
प्राकृतिक समष्ट्रि में बहुगुणिता (polyploidy) तथा उत्परिवर्तन (mutations) विभिन्न कारणों से होते हैं। इसके फलस्वरूप नई जातियाँ उत्पन्न की जा सकती हैं। पौधे संकर ओज (hybrid vigour) युक्त होते हैं।
आनुवंशिकीय रूपान्तरित जीव (Genetically Modified Organisms)-जीन अभियान्त्रिकी अथवा पुनर्योगज DNA तकनीक की सहायता से ट्रान्सजेनिक पादपों को तैयार किया गया है जैसे हर्बीसाइड रोधी गेहूँ, ट्रान्सजेनिक टमाटर, हर्बीसाइड रोधी मक्का, तिलहन, चुकन्दर आदि। आनुवंशिकीय रूपान्तरित फसलें कीट, पौड़क, रोग आदि के लिए प्रतिरोधी होती हैं। इससे इन फसलों की उत्पादकता अधिक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions