Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेने वाले विभिन्न प्रकार के R.N.A. अणुओं का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

राइबोन्यूक्लिक अम्ल (R.N.A. or Ribonucleic Acid) कोशिका में पाए जाने वाले दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्लों में डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल (D.N.A. = deoxyribonucleic acid) गुणसूत्रों (chromosomes) के निर्माण में भाग लेता है, किन्तु राइबोन्यूक्लिक अम्ल (R.N.A. = ribonucleic acid), केन्द्रक (nucleus), राइबोसोम्स (ribosomes) व अन्त:द्रव्यी जालिका (endoplasmic reticulum) तथा कोशिकाद्रव्य (cytoplasm) में स्वतन्त्र रूप से मिलता है। दोनों न्यूक्लिक अम्लों की संरचना मूलरूप से समान होती है। राइबोन्यूक्लिक अम्ल के अणु विभिन्न व्यवस्थाओं में उपस्थित न्यूक्लियोटाइड्स (nucleotides) की एक पॉलिन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला (polynucleotide chain) होती है। प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड स्वयं तीन प्रकार के अणुओं से मिलकर बना होता है। इसमें एक पेन्टोस शर्करा (pentose sugar), राइबोस (ribose) होती है। ये अणु फॉस्फेट मूलकों (phosphate radicals) तथा नाइट्रोजन क्षारकों (nitrogen bases) से मिलकर एक न्यूक्लियोटाइड अणु बनाते हैं। यहाँ राइबोस शर्करा होने के कारण प्रत्ये. न्यूक्लियोटाइड एक राइबोटाइड (ribotide) तथा सम्पूर्ण श्रृंखला पॉलिराइबोटाइड श्रृंखला (polyribotide chain) कहलाती है। राइबोस (ribose) शर्करा चार प्रकार के नाइट्रोजन क्षारकों (nitrogen bases)-एडीनीन (adenine), ग्वानीन (guanine), साइटोसीन (cytosine) तथा यूरेसिल (uracil) में से एक के अणु से मिलकर राइबोसाइड (riboside) बनाती है अर्थात् प्रत्येक राइबोसाइड अणु में एक नाइट्रोजन क्षारक तथा एक शर्करा अणु होता है। प्रत्येक राइबोसाइड एक फॉस्फेट (phosphate) से मिलकर एक राइबोटाइड (ribotide) बनाता है। राइबोटाइड या राइबोन्यूक्लियोटाइड चार प्रकार के होते हैं-एडीनोसीन मोनोफॉस्फेट, ग्वानोसीन मोनोफॉस्फेट, साइटोडीन मोनोफॉस्फेट तथा यूरिडीन मोनोफॉस्फेट। अनेक राइबोटाइड्स मिलकर पॉलिराइबोटाइड श्रृंखला बनाते हैं। यह श्रृंखला एक .रासायनिक शब्दावली. होती है। इस श्रृंखला में क्षारकों का क्रम रासायनिक शब्दावली की विशिष्टता प्रदर्शित करता है। R.N.A. में प्यूरीन व पिरिमिडीन समानुपाती नहीं होते हैं।
ocr_image आर० एन० ए० अणु का निर्माण डी० एन० ए० अणु से लिप्यन्तरण (transcription) विधि से होता है। इस क्रिया में डी० एन० ए० अणु का कोई भाग खुल जाता है तथा उभरे हुए न्यूक्लियोटाइड के क्षारकों पर उनके जोड़े (pair) के क्षारकों वाले राइबोटाइड अणु (ribotide mols) स्थापित होकर, आपस में जुड़कर श्रृंखला का निर्माण करते हैं। इनमें एडीनीन पर यूरेसिल तथा साइटोसीन पर ग्वानीन राइबोटाइड अणु स्थापित होने के कारण जिस डी० एन० ए० से किसी आर० एन० ए० अणु का निर्माण होता है, उसकी विशिष्टता अपनी मातृ श्रृंखला के अनुसार ही होती है। कुछ प्रकार के आर० एन० ए० अणुओं में श्रृंखला अपने ऊपर ही लिपटकर कुण्डल तथा लूप (helix and loop) बना लेती है। यह एकसूत्री RNA को स्थिरता प्रदान करता है, अन्यथा सामान्यत: आर० एन० ए० अणु एक ही कुण्डल (helix) या श्रृंखला (chain) का बना काफी मुड़ा-तुड़ा होता है। आर० एन० ए० सामान्यत: आनुवंशिक पदार्थ (genetic material) नहीं होता। यह आनुवंशिक सूचना के वाहक का कार्य करता है। यह प्रोटीन संश्लेषण (protein synthesis) का महत्त्वपूर्ण कार्य करता है अर्थात् आर० एन० ए० सामान्यत: अ-आनुवंशिक (non-genetic) होता है। पादप विषाणुओं (plant viruses) तथा कुछ प्राणी विषाणुओं का आर० एन० ए० आनुवंशिक (genetic) भी होता है। वंशागति के आण्विक आधार [209 अ-आनुवंशिक आर० एन० ए० (non-genetic R.N.A.) इसका संश्लेषण D.N.A. टेम्पलेट पर होता है। कार्य के आधार पर यह तीन प्रकार का होता है 1. राइबोसोमल आर० एन० ए० (Ribosomal R.N.A. or r-R.N.A.)—यह राइबोसोम्स के निर्माण में भाग लेता है। अत: यह संरचनात्मक अणु होता है। यह सम्पूर्ण R.N.A. का लगभग 75% होता है। इस प्रकार के आर० एन० ए० अणुओं में अपने आप लिपटने तथा हाइड्रोजन बन्धों (hydrogen bonds) के द्वारा जुड़ जाने के कारण कुण्डल (loop) बनते हैं। यह प्रोटीन संश्लेषण के समय बहुपेप्टाइड के स्थिरीकरण में सहायता करता है। इसका अणुभार 35000 से.10,00,000 डाल्टन होता है। यूकैरियोटिक तथा प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में पाए जाने वाले P-RNA भिन्न प्रकार के होते हैं। 2. स्थानान्तरण (हस्तान्तरण)आर० एन० ए० (Transfer R.N.A. or t-R:N.A.)—यह आर० एन० ए० अणु मुक्त रूप से कोशिकाद्रव्य में रहते हैं। ये परिमाप में अपेक्षाकृत छोटे होते हैं। इनका मुख्य कार्य ऐमीनो अम्ल के अणुओं को राइबोसोम तक पहुँचाना है। इस प्रकार ये प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करते हैं। यह सम्पूर्ण R.N.A. कां लगभग 10-15% होते हैं। इनका अणुभार 23,000 से 30,000 डाल्टन होता है। 20 ऐमीनो अम्लों के लिए लगभग 60 प्रकार के -R.N.A. पाए जाते हैं। t-R.N.A. अणु सबसे छोटे होते हैं, इसमें लगभग 73 से 94 राइबोन्यूक्लियोटाइड्स पाए जाते हैं। t-RNA अणु विशेष त्रिविम आकृति वाले होते हैं। रॉबर्ट हॉली (Robert Holley, 1964) ने t-R.N.A. की संरचना का क्लोवर लीफ (Clover leath मॉडल दिया। इसके अनुसार t-R.N.A. अणु में चार भुजाएँ होती हैं--(i) ग्राहीभुजा, (ii) प्रतिकोडॉन भुजा (ii) PPC भुजा तथा (iv) DHU भुजा।
ocr_image
3.सन्देशवाहक आर० एन०ए० (Messenger R.N.A. or m-R.N.A.)-ये केन्द्रक,D.N.A: से आनुवंशिक सूचनाओं को कोडॉन (codon) के रूप में राइबोसोम पर पहुँचाते हैं और प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करते हैं। इन सन्देशवाहक आर० एन० ए० पर आनुवंशिक कूट (genetic code) पाया जाता है। प्रत्येक आनुवंशिक कूट में तीन क्षारक (bases) होते हैं। यह R.N.A. का लगभग 5% होते हैं। यह रज्जुकीय बनावट का होता है। यह प्रोटीन संश्लेषण हेतु टेम्प्लेट की भाँति कार्य करता है। इसका अणुभार 25,000 से 10,00,000 डाल्टन होता है। t-R.N.A. नाम,जैकब और मोनोड (Jacob and Monod, 1961) ने दिया था।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions