Doubtnut Promotions Sticky

जाति की परिभाषा लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सुजननिकी (Eugenics)-आनुवंशिकी की वह व्यावहारिक शाखा है, जो मानव के विभिन्न गुणों, विशेषकों या लक्षणों की आनुवंशिकी का अध्ययन कराती है। आनुवंशिकी सिद्धान्तों की सहायता से मानव की भावी पीढ़ियों में लक्षणों की वंशागति को नियन्त्रित करके मानव लक्षणों अर्थात् मानव जाति को सुधारने का सम्भावित प्रयास .सुजननिकी. कहलाता है। सर फ्रान्सिस गाल्टन (Sir Francis Galton, 1868) को सुजननिकी का जनक (Father of Eugenics) कहते हैं।
सुजननिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव जाति के आनुवंशिक लक्षणों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुधार करना है। निम्न कोटि के लक्षणों की वंशागति को रोककर जीन राशि (gene pool) को सुधारना सुजननिकी के अन्तर्गत आता है।
इस कार्य के लिए निम्नलिखित दो विधियाँ उपयोग में लायी जा सकती हैं-
1. निषेधात्मक सुजननिकी (Negative Eugenics)-इसके अन्तर्गत निम्न कोटि के आनुवंशिक लक्षणों वाले व्यक्तियों को सन्तानोत्पत्ति करने से रोका जाता है। इसके अन्तर्गत वैवाहिक प्रतिबन्ध (marriage restriction), पृथक्करण (segregation), बन्ध्यकरण (sterilization)-पुरुषों के लिए वैसेक्टॉमी (vasectomy) तथा स्त्रियों के लिए ट्यूबेक्टॉमी (tubectomy), संतति नियन्त्रण (birth control) गर्भ के समय भावी सन्तान के आनुवंशिक लक्षणों का पता लगाकर निम्न श्रेणी के लक्षण होने पर गर्भपात (abortion) के द्वारा जन्म से पूर्व ही संतति को समाप्त कर देना आदि तरीके प्रयोग किए जाते हैं।
सगोत्री विवाह पर प्रतिबन्ध (Restriction on blood marriages) लगाकर दोषपूर्ण अप्रभावी जीन की वंशागति को रोका जा सकता है। आप्रवासन (immigration) के नियमों को कठोर बनाकर दोषपूर्ण जननद्रव्य वाले व्यक्तियों को देश में आने से रोककर समाज के जीन पूल (gene pool) को बिगड़ने से बचाया जा सकता है।
2. स्वीकारात्मक सुजननिकी (Positive Eugenics)-अच्छे व उच्च कोटि के आनुवंशिक लक्षणों वाले व्यक्तियों को अधिक सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रोत्साहित करना स्वीकारात्मक सुजननिकी के अन्तर्गत आता है। इसके लिए निम्नलिखित युक्तियों का प्रयोग किया जा सकता है-
(i) जीवन साथी का उत्कृष्ट चुनाव (Better Selection of Mate)-जीवन साथी का चुनाव उत्कृष्ट तथा उच्च कोटि के आनुवंशिक लक्षणों के आधार पर किया जाना चाहिए।
(ii) उच्च आनुवंशिक लक्षणों वाले जननद्रव्य का अधिकाधिक समाज हित में उपयोग करना चाहिए।
(iii) जननिक चयन हेतु शुक्राणु बैंकों (sperm banks) की स्थापना की जानी चाहिए।
(iv) जीन सर्जरी तथा जीनी इंजीनियरिंग द्वारा जीन में उत्परिवर्तन कराकर इच्छानुसार अच्छे लक्षणों वाली संतति प्राप्त की जा सकती है।
बुद्धि लब्धि (Intelligence Quotient)
किसी मनुष्य या शिशु की मानसिक आयु (mental age) को वास्तविक आयु (real age) से भाग देकर 100 से गुणा करें तो जो संख्या आती है, उसे बुद्धिलब्धि या बुद्धि भागफल (intelligence quotient) कहते हैं। इसे संक्षेप में IQ से प्रदर्शित करते हैं।
बुद्धि लब्धि (IQ) = ि (Mental Age)ि (Real Age)×100

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions