Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकता क्या है? मेण्डल के प्रथम आनुवंशिक नियम को लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवधारी अपने ही समान संतति को जन्म देते हैं "Like begets like"। सभी जीवधारियों में कुछ विशिष्ट लक्षण होते हैं, जो माता-पिता (जनकों-parents) से उनकी सन्तानों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहुँचते रहते हैं। इन लक्षणों को आनुवंशिक या वंशागत लक्षण (hereditary characters) कहते हैं। जनकों से संतति में आनुवंशिक लक्षणों के संचारण या प्रेषण (transmission) को आनुवंशिकता (heredity) कहते हैं। यद्यपि संतति पूर्ण रूप से अपने जनक जैसी नहीं होती है, इनमें कुछ विभिन्नताएँ भी पायी जाती हैं। ये विभिन्नताएँ वातावरणीय या आनुवंशिक होती हैं। वातावरणीय विभिन्नताएँ वंशागत नहीं होती, जबकि आनुवंशिक विभिन्नताएँ वंशागत होती हैं।
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति (heredity) एवं विभिन्नताओं (variation) का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी (genetics) कहलाती है।
मेण्डल के आनुवंशिकता के नियम (Mendel.s Laws of Heredity)
(1) प्रभाविता का नियम (Law of Dominance)I
(2) पृथक्करण का नियम (Law of segregation)I
(3) स्वतन्त्र अपव्यूहन का नियम (Law of independent Assortment)।
वंशागति का गुणसूत्री मत (Chromosomal theory of inheritance)
मेण्डल को कोशिका विज्ञान (cytology) का ज्ञान नहीं था। उन्होंने आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाने के लिए कारक (factor) को उत्तरदायी माना था। फ्रेडरिक मीशर (Friedrich Miescher, 1869) ने केन्द्रक से, एक पदार्थ अलग किया जिसको उन्होंने न्यूक्लिन (nuclein) नाम दिया। बाद में अल्टमान हर्टविग (Altman Hertwig, 1889) ने अम्लीय प्रवृत्ति के कारपा इसे न्यूक्लिक अम्ल कहा। DNA तथा RNA न्यूक्लिक अम्ल हैं। गुणसूत्र न्यूक्लिक अम्ल से बनते हैं। गुणसूत्रों की खोज स्ट्रासबर्गर (Strasburger, 1875) ने की। इन्हें गुणसूत्र नाम वाल्डेयर (Waldeyer, 1888) ने दिया। सटन तथा बोवेरी (Sutton and Boveri, 1902) के अनुसार, आनुवंशिक लक्षणों की वंशागति या प्रेषण गुणसूत्रों के द्वारा ही होता है। इन्होंने वंशागति का गुणसूत्री सिद्धान्त 1902 में प्रस्तुत किया। जोहनसन (Johannsen, 1903) ने मेण्डल के कारकों के लिए जीन (gene) शब्द का प्रयोग किया और प्रतिपादित किया कि गुणसूत्रों पर जीन रेखीय क्रम में व्यवस्थित होते हैं। जीन लक्षणों के लिए उत्तरदायी होते हैं। जीन के नियन्त्रण में एन्जाइम्स का संश्लेषण होता है। एन्जाइम्स लक्षणों का नियन्त्रण एवं नियमन करते हैं। बीडल और टॉटम (Beadle and Tatum, 1941) के अनुसार, सामान्यतया एक जीन एक एन्जाइम का संश्लेषण करके एक इकाई लक्षणं का निर्धारण करता है। जीन को उसके भिन्न स्वभावों के कारण शरीर-क्रियात्मक इकाई (Unit of functions), पुनर्योजन इकाई (Unit of recombination) तथा उत्परिवर्तन इकाई (Unit of mutation) नाम दिए जाते हैं। जीन विशिष्ट फीनोटाइप लक्षण को प्रदर्शित करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions