Doubtnut Promotions Sticky

बहुविकल्पी क्या है? A, B, O रुधिर वर्गों का वर्णन कीजिए तथा उनकी वंशागति समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बहुविकल्पी (Multiple Allelism)-बहुविकल्पी 3, 4 अथवा अधिक युग्म विकल्पियों का वह समुच्चय है जो सामान्य जीन में उत्परिवर्तन के फलस्वरूप विकसित होते हैं और सजातीय गुणसूत्रों में उसी बिन्दुपथ (locus) पर स्थित रहते है। बहुविकल्पी एक सामान्य जीन की विभिन्न अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करते हैं। इनमें से केवल दो युग्मविकल्पी ही एक समय पर एक व्यक्ति में उपस्थित होते हैं।
ABO रुधिर वर्गों की वंशागति का बर्नस्टीन (Bernstein) ने सन् 1924-25 में पता लगाया था। बर्नस्टीन के अनुसार
(i) .O. रुधिर वर्ग वाले व्यक्तियों की जीनी संरचना IoIo
(ii) .A. रुधिर वर्ग वाले व्यक्तियों की जीनी संरचना IaIaorIaIo
(iii) .B. रुधिर वर्ग वाले व्यक्तियों की जीनी संरचना IbIborIbIo
(iv) .AB. रुधिर वर्ग वाले व्यक्तियों की जीनी संरचना IaIb
ABO रुधिर वर्गों की वंशागति के लिए बहुविकल्पी ऐलील (Multiple alleles) उत्तरदायी होते हैं, इन्हें IoIa तथा Ib से प्रदर्शित करते हैं। Ia तथा Ib ऐलील सहप्रभावी होते हैं जबकि Ia तथा Ib क्रमश: Io पर प्रभावी होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions