Doubtnut Promotions Sticky

किसी वस्तु द्वारा किए गए कार्य तथा किसी वस्तु पर किए गए कार्य का अन्तर उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब वस्तु का विस्थापन, लगाए गए बाह्य बल की दिशा में होता है तो वस्तु पर कार्य किया जाता है। इसके विपरीत । जब वस्तु का विस्थापन बल की विपरीत दिशा में होता है तो कार्य वस्तु द्वारा किया जाता है।
उदाहरण 1-यदि किसी बर्तन में भरी गैस को बल द्वारा दबाएँ तो कार्य गैस पर किया गया। इसके विपरीत यदि वर्तन की गैस फैलती है तो यह वायुमण्डलीय दाब के विरुद्ध गैस द्वारा किया गया कार्य है।
उदाहरण 2-जब कोई गतिमान पिण्ड किसी स्प्रिंग से टकराता है अथवा उसे दबाता है, तब स्प्रिंग पिण्ड पर गति के विपरीत दिशा में बल लगाती है और पिण्ड का विस्थापन स्प्रिंग द्वारा लगे बल के विपरीत दिशा में होता है। अत: कार्य पिण्ड द्वारा किया जाता है। इसके विपरीत दबी हुई स्प्रिंगजब फैलती है तो पिण्ड को बल की दिशा में विस्थापित करती है। अत: कार्य पिण्ड पर किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions