Doubtnut Promotions Sticky

क्या यह सम्भव है कि किसी वस्तु .पर बल लगा हो वस्तु विस्थापित भी होती हो, परन्तु किया गया कार्य शून्य हो? यदि हाँ तो एक उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हाँ, सम्भव है। . जब वस्तु पर लगा बल तथा विस्थापन परस्पर लम्बवत् होते हैं अर्थात् θ = 90 तो वस्तु पर बल द्वारा किया गया कार्य शून्य होता है।
W = F × s cos 90 = 0 [ θ = 90 cos 90 = 0 ]
उदाहरण-जब हम किसी पत्थर को डोरी से बाँधकर वृत्ताकार पथ पर घुमाते हैं तो डोरी का तनाव बल (अभिकेन्द्र बल) . पत्थर पर वृत्त के केन्द्र की ओर (त्रिज्या के अनुदिश) लगता है। पत्थर लगातार विस्थापित भी होता है, परन्तु किसी भी क्षण पत्थर का विस्थापन वृत्त पर स्पर्श रेखा की दिशा में (तनाव बल के लम्बवत्) होता है। अतः तनाव बल द्वारा पत्थर पर किया गया कार्य शून्य होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions