Doubtnut Promotions Sticky

लैंगिक संचारित रोगों को परिभाषित कीजिए और इनके दो उदाहरण भी दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लैंगिक संचारित रोग-लैंगिक संचारित रोग (STD) लैंगिक सम्बन्धों के कारण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचारित होते हैं। जैसे-एड्स, सूजाक, सिफलिस आदि। ये रोग सामान्यतया एक से अधिक व्यक्तियों के साथ असुरक्षित यौत्त सम्बन्धों के कारण फैलते हैं। इसलिए रोगों से बचाव के लिए असुरक्षित यौन सम्बन्धों से बचना चाहिए। इसके लिए कॉण्डोम का प्रयोग करना चाहिए। यौन संचारित दो रोग निम्नलिखित है-
(i) आतशक या सिफलिस (Syphilis)-यह लैंगिक सम्पर्क द्वारा फैलने वाला रोग है। इसे वेनेरल रोग या लैंगिक रोग (venereal disease) भी कहते है। आतशक का कारक ट्रीपोनीमा पलिडम (Treponema pallidum) नामक जीवाणु है। इस रोग में धीमा ज्वर रहता है तथा जनन अंगों में घाव हो जाते हैं। रोग के पुराना होने पर यकृत, अस्थियाँ,मस्तिष्क तथा हृदय भी प्रभावित हो जाता है। मस्तिष्क के संक्रमित होने से लकवा (paralysis) हो सकता है। उपचार-पेनिसिलिन नामक एण्टीबायोटिक्स से लाभ होता है।
(ii) सुजाक या गोनोरिया (Gonorrhoea)-यह भी लैंगिक सम्पर्क द्वारा फैलने वाला लैंगिक रोग (venereal disease) हैं। सुजाक का कारक नीसेरिया गोनोरी (Neiseria gonorroeae) नामक जीवाणु है। इस संक्रमण में जनन तन्त्र की श्लेष्मा प्रभावित होती है तथा उसमें घाव हो जाते हैं। संक्रमण शरीर के दूसरे अंगों में भी फैल जाता है। स्त्री में बंध्यता हो जाती है। मूत्र की अम्लीयता के कारण अत्यधिक जलन होती है। बाद में संक्रमण के कारण प्रोस्टेट ग्रन्थि तथा मूत्राशय भी प्रभावित हो जाता है। स्त्रियों में संक्रमण का कोई प्रभाव नहीं होता, लेकिन स्त्रियाँ इस रोग के वाहक का कार्य करती है। उपचार-एण्टीबायोटिक्स के प्रयोग से लाभ होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions