Doubtnut Promotions Sticky

जनसंख्या वृद्धि के चार कारण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जनसंख्या वृद्धि के कारण-जनसंख्या वृद्धि के निम्नलिखित कारण है
(i) रहन-सहन का स्तर-हमारे देश की जनता का रहन-सहन का स्तर निम्न है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली अधिकांश जनता निर्धन है। वह इस बात में विश्वास करती है कि जितने अधिक बच्चे होंगे, वे काम करके अधिक धनोपार्जन करेंगे। अत: निर्धन परिवार के लोग जनसंख्या नियन्त्रण पर ध्यान नहीं देते हैं।
(ii) निरक्षरता-भारत की अधिकांश जनता निरक्षर है। अत: वह छोटे परिवार के महत्त्व को नहीं जानती है, इस कारण से अज्ञानतावश अनवरत् सन्तानोत्पत्ति होती रहती है।
(iii) सामाजिक रीति-रिवाज-हमारे देश में बच्चों को ईश्वर की देन माना जाता है। किसी भी प्रकार के परिवार नियोजन के उपायों को अपनाना ईश्वर की अवहेलना माना जाता है। पुत्र/पुत्री का विवाह एक आवश्यक धार्मिक कर्तव्य माना जाता है। परिवार में पुत्र का जन्म भी आवश्यक माना जाता है। यह कहा जाता है कि वंश का नाम पुत्र से ही चलता है। पितरों का त्राण भी तभी उतरता है, जब पुत्र उत्पन्न हो जाए। अतः पुत्र प्राप्ति की कामना में लोग अनेक सन्तानों को पैदा कर लेते हैं।
(iv) कम आयु में विवाह-ग्रामीण तथा अशिक्षित परिवारों में आज भी बाल-विवाह की प्रथा का प्रचलन है। कानूनी प्रतिवन्धों के बावजूद कम आयु में ही अनेक विवाह सम्पन्न हो जाते है जिसके कारण कम आयु में ही ये दम्पति सन्ताने उत्पन्न करने लगते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions