Doubtnut Promotions Sticky

स्वपरागण की अपेक्षा परपरागण अधिक उपयोगी है, क्यों?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्वपरागण की अपेक्षा परपरागण उपयुक्त है। इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं
(i) स्वपरागण से बनने वाले बीज हल्के, छोटे व दुर्बल होते हैं। इस कारण इन बीजों से उत्पन्न पौधे भी दुर्बल होते हैं। इनमें प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। परपरागण से बने बीज अपेक्षाकृत बड़े, स्वस्थ तथा संख्या में अधिक होते हैं। इनसे उत्पन्न पौधे अधिक प्रतिरोधक क्षमता वाले होते हैं।
(ii) स्वपरागण से पौधों में विभिन्नताएँ उत्पन्न नहीं होती, अत: नई जातियों के उत्पन्न होने की सम्भावना नहीं होती है। परपरागण से नई प्रजातियाँ तैयार करने में सहायता मिलती है, क्योकि प्रत्येक सन्तति में कुछ-न-कुछ विभिन्नताएँ अवश्य होती ही हैं।
(iii) परपरागण के होने पर ही कृत्रिम परागण करके नई तथा आवश्यक गुणयुक्त प्रजातियाँ तैयार की जा सकती है। स्वपरागण से यह सम्भव नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions