Doubtnut Promotions Sticky

गरुत्वीय बल से क्या तात्पर्य है? इसके प्रमख व्यावहारिक उपयोग भी लिखिएवं

Text Solution
Verified by Experts

गुरुत्वीय बल-वह बल, जिससे पृथ्वी सभी वस्तुओं को अपने केन्द्र की ओर आकर्षित करती है, गुरुत्वीय बल कहलाता है। पृथ्वी की सतह पर रखी किसी वस्तु पर लगा गुरुत्वीय बल पृथ्वी तथा वस्तु के बीच लगे गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर होता है।
गुरुत्वीय बल के व्यावहारिक उपयोग-गुरुत्वीय बल के प्रमुख व्यावहारिक उपयोग निम्नलिखित हैं -
(i) जब कोई वस्तु ऊपर की ओर फेंकी जाती है तो वह गुरुत्वीय बल के कारण ही लौटकर पृथ्वी पर वापस आती है।
(ii) गुरुत्वीय बल के कारण ही हम पृथ्वी पर खड़े रह सकते हैं।
(iii) गुरुत्वीय बल ही कृत्रिम उपग्रहों को चक्कर लगाने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल प्रदान करता है।
(iv) पृथ्वी पर वायुमण्डल की उपस्थिति भी गुरुत्वीय बल के कारण ही है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions