Doubtnut Promotions Sticky

गुरुत्वीय त्वरण g का मान भूमध्य रेखा पर सबसे कम तथा ध्रुवों पर सबसे अधिक क्यों होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी तल के भिन्न-भिन्न बिन्दुओं पर तथा पृथ्वी तल से ऊपर अथवा पृथ्वी तल से उत्तरी ध्रुव नीचे गुरुत्वीय त्वरण g का मान भिन्न-भिन्न होता है। गुरुत्वीय त्वरण g के मान में परिवर्तन निम्नलिखित दो कारणों से होता है
(i) पृथ्वी का आकार तथा
(ii) पृथ्वी का अपने अक्ष के परितः घूमना।
पृथ्वी काआकार-क्योंकि पृथ्वी पूर्णत: गोल नहीं है, बल्कि यह दोनों ध्रुवों पर कुछ चपटी है, अतः भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की त्रिज्या ध्रुवों पर पृथ्वी की त्रिज्या की अपेक्षा लगभग 21 किलोमीटर अधिक है।
चूंकि पृथ्वी तल पर g = G M e R e 2
जहाँ, M e पृथ्वी का द्रव्यमान तथा R e पृथ्वी की त्रिज्या है।
अतः g 1 R e 2
इस प्रकार, भूमध्य रेखा पर R e का मान अधिक होने के कारण का मान कम तथा ध्रुवों पर R e का मान कम होने के कारण g का मान अधिक होता है। अतः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर g का मान बढ़ता जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions