Doubtnut Promotions Sticky

डार्विन का प्राकृतिक वरणवाद निम्नलिखित में किस पर आधारित है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जाति-उद्भव एक समष्टि का अलग-अलग जातियों में पृथक् होना है जो एक-दूसरे से भिन्न अवस्था में आसानी से पहचानी जा सकती हैं। एक जाति के सदस्यों का भौगोलिक वितरण बहुत दूर-दूर तक हो सकता है जो विभिन्न वातावरणीय परिस्थितियों में जननिक अलगाव उत्पन्न कर सकती है और नई प्रजाति के रूप में विकसित हो सकती है। जननिक अलगाव प्रदर्शित करने वाली समष्टि को समस्थानिक समष्टियाँ कहते हैं। भौगोलिक अलगाव के कारण समष्टियाँ रचनात्मक विभिन्नताएँ प्रदर्शित करती हैं, इनको विस्थानिक समष्टियाँ कहते हैं। ये दोनों समष्टियाँ परस्पर जीनों की अदला-बदली कर सकती हैं।
डार्विनवाद (Darwinism)
चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन (Charles Robert Darwin, 1809-1882) ब्रिटेन के प्रसिद्ध प्रकृतिवादी वैज्ञानिक (naturalist) थे। इन्होंने लैमार्क के पश्चात् विकास के सम्बन्ध में प्राकृतिक वरण (natural selection) का सिद्धान्त प्रस्तुत किया। इसे डार्विनवाद भी कहते हैं। डार्विनवाद मुख्यतः निम्नलिखित तथ्यों पर आधारित है
(i) जीवों में सन्तानोत्पत्ति की प्रचुर क्षमता- समस्त जीवधारियों में सन्तानोत्पत्ति की अपार क्षमता होती है। इसके फलस्वरूप सदस्यों की संख्या रेखागणितीय अनुपात में बढ़ती है। एक समुद्री सीपी प्रति वर्ष लगभग 10 लाख अण्डे देती है। मादा ऐस्कैरिस अपने जीवनकाल में 2,70,00,000 अण्डे देती है। इसी प्रकार, हाथियों के एक जोड़े से 750 वर्षों में लगभग 1,90,00,000 हाथी बन जाएँगे। जीवधारी अधिक-से-अधिक संख्या में सन्तानोत्पत्ति करते हैं जिससे उनकी संतति सृष्टि में बनी रहे प्रजनन दर की तुलना में भोजन की मात्रा तथा आवास स्थल सीमित होता है।
(ii) जीवन संघर्ष-प्राणियों को जल, भोजन, प्रकाश एवं सुरक्षित स्थान की आवश्यकता होती है, अतः जब अत्यधिक संख्या में प्राणी पैदा होते हैं तो इनमें आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संघर्ष छिड़ जाता है। इसे जीवन संघर्ष कहते हैं। जीवन संघर्ष तीन प्रकार का हो सकता है
(a) अन्तःजातीय संघर्ष (Intra specific Struggle ) – यह संघर्ष केवल एक ही जाति के सदस्यों के बीच होता है। इस संघर्ष में अधिक क्षति होती है, क्योंकि सभी सदस्यों की आवश्यकताएँ समान होती हैं।
(ii) अन्तर्जातीय संघर्ष (Interspecific Struggle) – यह संघर्ष भिन्न-भिन्न जातियों के सदस्यों के बीच होता है। इसमें - सदस्यों की आवश्यकताएँ भिन्न होने के कारण यह अपेक्षाकृत रूप से कम हानिकारक होता है।
(c) वातावरणीय संघर्ष (Environment Struggle)-जीवधारी वातावरणीय कारकों, जैसे-सूखा, बाढ़, भूकम्प, ताप, वायु आदि से बचने के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहते हैं।
(iii) विभिन्नताएँ तथा इनकी आनुवंशिकी- लैंगिक जनन के फलस्वरूप उत्पन्न एक प्रजाति के जीवों में कुछ-न-कुछ भिन्नताएँ अवश्य होती है। यहाँ तक कि एक ही माता-पिता की सन्तानें भी एक-सी नहीं होतीं। इसी प्रकार, प्रकृति में अन्य जातियों के जीवों में भी भिन्नता मिलती है। ऐसे जीव जिनमें ये विभिन्नताएँ वातावरण के अनुकूल होती हैं, जीवित रहते हैं और हानिकारक भिन्नता वाले जीवधारी नष्ट हो जाते हैं। अनुकूल विभिन्नताएँ सन्तानों में वंशागत हो जाती हैं ताकि संतति उस वातावरण में रहने के लिए और अधिक उपयुक्त हो सकें।
(iv) योग्यतम की उत्तरजीविता जीवन संघर्ष में वे ही जीवधारी सफल होते हैं, जिनमें अनुकूलन की क्षमता एवं अच्छे लक्षण होते हैं। ऐसे जीव स्वयं को वातावरण में होने वाले परिवर्तनों के अनुसार बदलते रहते हैं तथा जो जीव ऐसा नहीं कर पाते हैं, वे जीवन की किसी न किसी अवस्था में नष्ट हो जाते हैं। हरबर्ट स्पेन्सर ने प्रकृति में अपने आप अनुकूलित जीवों के जीवित रहने तथा प्रतिकूल जीवों के नष्ट होते रहने को .योग्यतम की उत्तरजीविता. (survival of the fittest) कहा है। डार्विन इसे जैव विकास के सन्दर्भ में प्राकृतिक वरण कहते हैं।
(v) अनुकूलन — जीवधारियों में स्वयं को वातावरण के अनुरूप बदलने की क्षमता होती है जो जीवधारी स्वयं को अनुकूलित - नहीं कर पाते नष्ट हो जाते हैं, जैसे-मीसोजोइक महाकल्प के विशालकाय सरीसृप (डायनोसॉर) स्वयं को वातावरण से अनुकूलित न कर पाने के कारण नष्ट हो गए।
(vi) नई जातियों की उत्पत्ति- डार्विन के अनुसार विभिन्नताएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होती रहती हैं। कई पीढ़ियों के बाद ये विभिन्नताएँ संचित होकर नई प्रजाति का विकास करती हैं। नई पीढ़ी के सदस्य पुरानी पीढ़ी के सदस्यों से बिल्कुल भिन्न होते हैं। इसी आधार पर, डार्विन ने .जाति के उद्भव. के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया। उदाहरणार्थ- शेर, चीता, बिल्ली तथा तेन्दुआ चारों ही रचना तथा स्वभाव में एक-दूसरे से मिलते हैं। सभी मांसाहारी होते हैं तथा इनकी अंगुलियों पर नुकीले नाखून होते हैं। इससे यह पता चलता है कि इन सभी का विकास एक- ही पूर्वज से हुआ होगा। स्वयं को वातावरण के अनुरूप बनाने के लिए इनमें इतने अधिक परिवर्तन हो गए कि इन जन्तुओं से अलग-अलग जातियों का निर्माण हो गया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions