Doubtnut Promotions Sticky

भ्रूणीय अध्ययन कैसे विकास का प्रमाण प्रस्तुत करते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
भ्रूणीय अध्ययन से जैव विकास के प्रमाण
(Evidences of Evolution from Embryological Study)
विभिन्न कशेरुकी जन्तुओं के भ्रूणों में अत्यधिक समानताएँ पाई जाती हैं, क्योंकि इनमें लैंगिक जनन के अन्तर्गत सर्वप्रथम एककोशिक युग्मनज ( zygote) के रूप में जीवन का प्रारम्भ होता है। सभी कशेरुकी प्राणियों में युग्मनज बारम्बार विभाजित होकर कोशिकाओं की एक खोखली गेंद-सी बनाता है, जिसे ब्लास्टुला (blastula) कहते हैं। यह बाद में द्विस्तरीय गैस्टुला (gastrula) में विकसित हो जाता है। प्रारम्भिक अवस्था में सभी भ्रूण एक-से प्रतीत होते हैं। मेढक, सरीसृप (रेप्टाइल), पक्षी तथा मनुष्य व अन्य स्तनधारियों के भ्रूण प्रारम्भ में मछली के समान होते हैं। सभी में क्लोम दरारें, क्लोम, नोटोकॉर्ड इत्यादि पाई जाती हैं। यद्यपि पक्षी तथा मनुष्य की सन्तानों में पूँछ तथा ग्रसनी गिल-दरारें समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि इनमें इनकी कोई उपयोगिता नहीं होती है। ग्रसनी गिल दरारें केवल जलीय जीवन के लिए उपयुक्त होती हैं।
छिपकली, पक्षी तथा मनुष्य कभी भी जलीय प्राणी नहीं रहे किन्तु इनके भ्रूण में मछलियों जैसे क्लोम बनते हैं। इससे यह प्रमाणित होता है कि समस्त कशेरुकी जन्तुओं का विकास मछली या मछली के समान आदि पूर्वजों से हुआ है। इससे यह भी स्पष्ट है कि प्रत्येक जीव अपने भ्रूणीय परिवर्द्धन (ontogeny) के समय ऐसी सभी प्रावस्थाओं से गुजरता है जिन अवस्थाओं में कभी उसके पूर्वज (phylogeny) धीरे धीरे विकसित होकर बने होंगे। इसी के आधार पर हैकेल (Haeckel, 1866) नामक वैज्ञानिक ने .पुनरावर्तन सिद्धान्त. (recapitulation theory) का प्रतिपादन किया। इस सिद्धान्त के अनुसार, प्रत्येक जीव अपने भ्रूणीय विकास में अपने जातीय विकास के इतिहास को दोहराता है (Ontogeny recapitulates Phylogeny )। इस सिद्धान्त को हैकेल का प्रजाति आवर्तन नियम. (Haeckel.s biogenetic law) भी कहते हैं। इस प्रकार विभिन्न जन्तुओं के भ्रूणों के अध्ययन से जैव विकास के प्रमाण मिलते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions