Doubtnut Promotions Sticky

जैव विकास के विभिन्न प्रमाणों को सूचीबद्ध कीजिए

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विकास के प्रमाण (Evidences of Evolution)
जैव विकास के समर्थन में निम्नलिखित प्रमाण प्रस्तुत किए जा सकते हैं-
(i) तुलनात्मक शरीर संरचना से प्रमाण,
(ii) अवशेषी अंगों से प्रमाण,
(iii) संयोजक कड़ियों से प्रमाण,
(iv) श्रौणिकी से प्रमाण,
(v) जीवाश्मों से प्रमाण,
(vi) भौगोलिक वितरण से प्रमाण,
(vii) तुलनात्मक जैवरसायनी एवं कार्यिकी से प्रमाण,
(viii) वर्गीकरण से प्रमाण आदि।
(A) अवशेषी अंगों से प्रमाण (Evidences from Vestigeal Organs)
जीवों में अनेक ऐसी रचनाएँ भी पाई जाती हैं जिनकी शरीर में कोई आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे हासित अंगों को अवशेषी अंग (vestigial organs) कहते हैं। इनकी उपस्थिति से प्रमाणित होता है कि ये अंग किसी-न-किसी समय इन जन्तुओं के पूर्वजों में उपयोगी रहे होंगे। मनुष्य के शरीर में लगभग 100 से अधिक अवशेषी रचनाएँ पाई जाती हैं।
(i) निमेषक पटल (Nictitating Membrane) -मेढक, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश आदि में आँख की रक्षा के लिए निमेषक पटल होती है। मनुष्य की आँखों के भीतरी किनारों पर पाए जाने वाली प्लीका सेमीलुनेरिस अवशेषी निमेषक पटल के रूप में उपस्थित होती है।
(ii) पुच्छ कशेरुकाएँ (Tail Vertebrae)– यद्यपि मनुष्य में पूँछ नहीं पाई जाती, परन्तु पुच्छ-कशेरुकाओं (कोक्सिक्स) की उपस्थिति अत्यधिक हासित दुम सदृश रचना को प्रमाणित करती है। कभी-कभी जन्म के समय कुछ बच्चों में पुच्छ दिखाई पड़ती है जो बाद में समाप्त हो जाती है।
ocr_image
(iii) कृमिरूप परिशेषिका (Vermiform Appendix) - शाकाहारी स्तनधारियों में सेलुलोज का पाचन सीकम में होता है। मनुष्य में यह अंग कृमिरूप परिशेषिका के रूप में होता है। इससे पता चलता है कि मनुष्य के पूर्वज शाकाहारी थे।
(iv) कर्णपल्लव की पेशियाँ (Muscles of the Ear Pinna) - स्तनधारी कर्णपल्लव पेशियों (pinna muscles) के कारण अपने कर्णपल्लवों को हिलाने में समर्थ होते हैं। मनुष्य में कर्णपेशियाँ अवशेषी अंग के रूप में पाई जाती हैं।
(v) शरीर के बाल (Body Hairs)- मनुष्य के वक्षस्थल के बाल अवशेषी होते हैं। इनका कोई मर्हत्त्व नहीं है।
अन्य जन्तुओं के अवशेषी अंग
कुछ अन्य जन्तुओं के अवशेषी अंगों के उदाहरण निम्नलिखित हैं-
(i) शुतुरमुर्ग, एमू, कीवी आदि में अवशेषी पंख तथा उड्डयन पेशियाँ पाई जाती हैं। ये पक्षी उड़ नहीं सकते, लेकिन तेज दौड़ते हैं।
(ii) अजगर एवं अन्य सर्पों में अवशेषी श्रोणि मेखला के अवशेष इस बात को प्रमाणित करते हैं कि इनके पूर्वजों में पैर पाए जाते थे।
(iii) जलीय स्तनियों, जैसे- ह्वेल में बाह्य कर्ण तथा श्रोणि मेखला के अवशेष पाए जाते हैं।
(B) संयोजक कड़ियों से प्रमाण (Evidences from Connecting Links)
प्रकृति में अनेक ऐसे जीवधारी पाए जाते हैं, जिनमें दो समुदायों के लक्षण पाए जाते हैं, इन्हें संयोजक कड़ियाँ कहते हैं, जैसे-
(i) वाइरस (Virus) - ये निर्जीव तथा सजीव के मध्य की संयोजी कड़ी माने जाते हैं।
(ii) यूग्लीना (Euglena) - यह जन्तु तथा पादप के मध्य की संयोजी कड़ी माना जाता है।
(iii) आर्किऑप्टेरिक्स (Archaeopterya)- इसके जीवाश्म पाए गए थे। इसे सरीसृप तथा पक्षी के मध्य की संयोजी कड़ी माना जाता है।
(iv) एकिडना (Echidna) - यह अण्डे देने वाला स्तनी है। इसे सरीसृप तथा स्तनी जन्तुओं के मध्य की संयोजी कड़ी मानते हैं।
(C) तुलनात्मक जैवरसायनी एवं कार्यिकी से प्रमाण (Evidences from Biochemistry and Physiology)
जैवरसायनी एवं कार्यिकी के तुलनात्मक अध्ययन से जैव विकास निम्न प्रकार प्रमाणित होता है-
(i) सभी जीवधारियों में DNA, RNA आनुवंशिक पदार्थ के रूप में पाया जाता है।
(ii) सभी जीवधारियों में ऊर्जावाहक के रूप में ATP पाया जाता है।
(iii) प्रोटोजोआ से स्तनीं वर्ग तक के जन्तुओं में ट्रिप्सिन विकर पाया जाता है।
(iv) सभी कशेरुकियों में थायरॉक्सिन हॉर्मोन पाया जाता है इसकी संरचना तथा कार्य समान होते हैं।
(v) सभी जीवधारियों में श्वसन विकर साइटोक्रोम .C. पाया जाता है। जैव विकास के साथ-साथ इसकी जटिलता बढ़ती जाती है।
(D) तुलनात्मक शरीर संरचना से प्रमाण (Evidences from Comparative Anatomy)
जीवधारियों में पाई जाने वाली समजात तथा समरूप संरचनाएँ जैव विकास को प्रमाणित करती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions