Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संश्लेषण से आप क्या समझते हैं? इस प्रक्रम में अप्रकाशीय अभिक्रिया का विस्तृत वर्णन कीजिए।
अथवा प्रकाश संश्लेषण के कैल्विन चक्र का वर्णन कीजिए। यह क्रिया हरितलवक के किस भाग में होती है?
अथवा प्रकाश संश्लेषण की,क्रियाविधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा प्रकाशहीन क्रिया क्या है? कैल्विन चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
अथवा कार्बन स्थिरीकरण के C 3 पथ की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। इस पथ के एक चक्र के लिए कितने C O 2 अणु की "आवश्यकता होती है?

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा तथा प्रकाशिक अभिक्रियाएँ (Light reactions)-विस्तृत उत्तरीय प्रश्न 1 देखिए।
प्रकाश संश्लेषण की अप्रकाशीय क्रिया
Dark Reaction of Photosynthesis)
इस क्रिया में C O 2 का अपचयन होता है। इस क्रिया में प्रकाश की आवश्यकता तो नहीं होती है, परन्तु क्रिया में अपचयन के लिए आवश्यक कर्जा ATP से तथा H 2 N A D P .2 H के रूप में प्रकाश अभिक्रिया से मिलते हैं। यह क्रिया हरितलवक की स्ट्रोमा (stroma) अथवा पीठिका में होती है। मुख्य रूप से C O 2 अपचयन कैल्विन चक्र (Calvin cycle) के द्वारा होता है, इसे C चक्र भी कहते हैं। कैल्विन चक्र (Calvin cycle) यह क्रिया तीन भागों में पूर्ण होती है|
1. कार्बोक्सिलीकरण (Carboxylation)-इस क्रिया में रिबुलोस-5-फॉस्फेट (ribulose-5- phosphate) ATP से . फॉस्फेट लेकर रिबुलोस बाइफॉस्फेट (RuBP) बनाता है जो C O 2 ग्रहण कर C 3 यौगिक फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (PGA) बनाता है।
2. अपचयन (Reduction)-इस क्रिया में फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल से विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा शर्करा (ग्लूकोस) बनती । है। इस चरण में ATP तथा NADP.2H अणुओं का उपयोग होता है।
3. रिबुलोस-5-फॉस्फेट की पुनःउत्पत्ति (Regeneration of ribulose-5-phosphate)- कैल्विन चक्र के चलते रहने के लिए रिबुलोस-5-फॉस्फेट- की पुन:उत्पत्ति स्वप्रेरित होती है।
कैल्विन चक्र की क्रियाओं का विस्तृत विवरण निम्नलिखित प्रकार से है-
कार्बन डाइऑक्साइड का अपचयन (Reduction of Carbon dioxide)
(1) सर्वप्रथम 5 कार्बन यौगिक रिबुलोस-5-फॉस्फेट, (ribulose-5-phosphate) ATP से क्रिया करके रिबुलोस-1, 5 -बाइफॉस्फेट (ribulose 1, 6-biphosphate) बनाता है। रिबुलोस-1, 5-बाइफॉस्फेट C O 2 के साथ मिलकर एक 6 कार्बन अस्थायी यौगिक बनता है, जो 3-फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल (3-PGA) के दो अणुओं में टूट जाता है।
ribulose - 5 - phosphate + 6 ATP - phosphopentokinase ribulose - 1 - 5 biphosphate + 6 A D P ...(i)
ribulose - 1 , 5 - biphosphate + 6 C O 2 + 6 H 2 O carboxydismutase or RUBISCO 3 - phosphoglyceric acid ( 12 m o l ) ...(ii)
(2) 12 अणु फॉस्फोग्लिसरिक अम्ल के 12 अणु प्रकाश अभिक्रिया में बने ATP से फॉस्फेट लेकर फॉस्फोग्लिसरिककाइनेज विकर की उपस्थिति में 1-3-डाइफॉस्फोग्लिसरिक अम्ल बनाता है।
3 - p ( 12 m o l ) h o s p h o g l y c e r i c a c 12 A T P o v e r e s e t phosphoglycerickinase 1 ( 12 m o l ) , 3 diphosphoglyceric acid + 12 A D P ... . ( i i i )
ocr_image
(3) 12 अणु 1,3- डाईफास्फोगिलसेरिक अम्ल अणु NADP.2H (प्रकाशिये क्रिया से प्राप्त) से अपचयीत होकर फास्फोगिल्सरिलेडहाईड, ट्राइओज फास्फेट तथा N A D P + बनता है|
1 , 3 - diphosphoglyceric acid + 12 N A D P .2 H dehydrogense triosephosphate 3 - phosphoglyceraldehyde 12 mol + 12 N A D P + 12 H 3 P O 4 ...(iv)
C O 2 के अपचयन द्वारा बने 3-फॉस्फोग्लिसरेल्डिहाइड के 12 अणुओं में से 2 अणु शर्करा तथा बाद में मण्ड का संश्लेषण करते हैं। शेष 10 अणु अनेक परिवर्तनों द्वारा पुनः रिबुलोस-5-फॉस्फेट के 6 अणुओं का निर्माण करते हैं।
(4) PGAL एक खाद्य पदार्थ है। यदि आवश्यकतानुसार जीव को दिया जाए तो बिना प्रकाश संश्लेषण के भी उसका काम चलता रहेगा। PGAL अपने समावयवी (isomer) 3-डाइहाइड्रॉक्सीऐसीटोन फॉस्फेट (DHAP) में बदल जाता है।
3 - phosphoglyceraldehyde u n d r e s e t ( 1mol ) isomerase phosphotriose 3 - dihydroxyacetone phosphate 1 mol ... ( v )
(i) 3-डाइहाइड्रॉक्सीऐसीटोन फॉस्फेट (DHAP) तथा PGAL का अणु संयुक्त होकर फ्रक्टोस-1, 6-डाइफॉस्फेट का निर्माण करते हैं। यह क्रिया ऐल्डोलेस विकर की उपस्थिति में होती है।
3 1 m o l - P G A L + 3 D H A P a l d o l a s e u 1 m o l c s e - 1 - 6 - d i p h o s p e ^ ...(vi)
(ii) फ्रक्टोस-1, 6-डाइफॉस्फेट, फॉस्फेटेस विकर की उपस्थिति में फ्रक्टोस-6 फॉस्फेट बनाता है और फॉस्फोरिक अम्ल का अणु मुक्त होता है।
fructose-1,6-piphospate (1 mol) + H 2 O phosphatase fructons-6- phosphate (1 mol) H 3 P O 4 ...(vii)
(5) फ्रक्टोस-6-फॉस्फेट, फ्रक्टोस-1-फॉस्फेट में बदल जाता है जिससे फिर ग्लूकोस-1-फॉस्फेट का निर्माण होता है।
fructose-6- phosphate (1 mol) fructose-1-phosphate (1 mol) glucose-1-phosphate (1 mol) ...(viii)
(6) फ्रक्टोस-8-फॉस्फेट और ग्लूकोस-1-फॉस्फेट फॉस्फेटेस (phosphatase) विकर के द्वारा संघनन के फलस्वरूप सुक्रोस (sucrose) अणु का निर्माण करते हैं। सुक्रोस से विभिन्न प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण होता है।
fructose-6-phosphate + glucose-1-phosphate phosphatase sucrose
प्रकाश संश्लेषण की सम्पूर्ण अप्रकाशीय क्रिया को निम्नलिखित सारांश समीकरण से प्रदर्शित करते हैं
6 C O 2 + 18 A T P + 12 N A D P .2 H C ग्लूकोस 6 H 12 O + 6 H 2 O + 18 A D P + 18 H 3 P O 4
प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशीय तथा अप्रकाशीय अभिक्रियाओं का योग करने पर सारांश समीकरण प्राप्त होती है-
24 H 2 O + 18 A D P + 18 H 3 P O 4 + 12 N A D P 18 A T P + 12 N A D P .2 H + 12 H 2 O + 6 O 2
6 C O 2 + 18 A T P + 12 N A D P .2 H C ग्लूकोस 6 H 12 O 6 + 6 H 2 O + 18 A D P + 18 H 3 P O 4 + 12 N A D P
6 C O 2 + 24 H 2 O प्रकाश हरितलवको C ग्लूकोस 6 H 12 O 6 + 6 H 12 O 6 + 6 H 2 O + 18 A D P + 18 H 3 P O 4 + 12 N A D P
6 C O 2 + 24 H 2 O हरितलवक प्रकाश C ग्लूकोस 6 H 12 O 6 + 6 O 2 + 18 H 2 O
ग्लूकोस. रिबुलोस-5-फॉस्फेट का पुनःनिर्माण रिडक्टिव पेन्टोस फॉस्फेट पथ (reductive pentose phosphate pathway) द्वारा 3-फॉस्फोग्लिसरेल्डिहाइड के शेष 10 अणुओं से जटिल रासायनिक परिवर्तनों द्वारा होता है। कार्बन स्थिरीकरण के C पथ के एंक चक्र के लिए 6 C O 2 अणुओं की आवश्यकता होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions