Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए। किसी एक कारक का विस्तृत वर्णन कीजिए। ब्लैकमैन का सीमाकारक नियम क्या है?
अथवा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को प्रभावित करने वाले बाह्य कारकों का उल्लेख कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting Photosynthesis)
प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को आन्तरिक व बाह्य कारक प्रभावित करते हैं-
1. आन्तरिक कारक (Internal Factors)
अग्रलिखित आन्तरिक कारक प्रकाश संश्लेषण क्रिया को प्रभावित करते हैं-
1. पत्ती की संरचना (Structure of Leaf)-यदि पत्ती इस प्रकार की हो कि सूर्य का प्रकाश पर्णहरित तक न पहुँच सके तो इसका प्रभाव प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पर पड़ेगा। रन्धों की बनावट, संख्या, वितरण आदि का प्रभाव गैसों के विनिमय एवं प्रकाश संश्लेषण पर पड़ता है। उपचर्म की मोटाई, रोम की उपस्थिति, पर्ण मध्योतक की रचना, आकार, वायुकोशों की उपस्थिति आदि का भी प्रभाव प्रकाश संश्लेषण पर पड़ता है, क्योंकि ये प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रकाश की किरणों के मार्ग को अवरुद्ध कर .सकते हैं।
2. क्लोरोफिल (Chlorophyll)—यह प्रकाश संश्लेषण के लिए अति आवश्यक है। इसके सान्द्रण के बढ़ने से प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ती है। जिन भागों में क्लोरोफ़िल नहीं होता, प्रकाश संश्लेषण नहीं होता है।
3. कोशिका में संचित भोजन की मात्रा (Amount of Stored Food in the Cell)-यदि प्रकाश संश्लेषण क्रिया में निर्मित भोज्य पदार्थ उन्हीं कोशिकाओं में एकत्र होता रहता है तो प्रकाश संश्लेषण क्रिया की दर धीमी हो जाती है। भोज्य पदार्थ के स्थानान्तरित हो जाने पर प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ जाती है।
4. जीवद्रव्य कारक (Protoplasmic factor)-पौधे को अन्धकार से प्रकाश में रखने पर प्रकाश संश्लेषण की क्रिया तुरन्त प्रारम्भ नहीं होती, इसका कारण स्पष्ट न होने के कारण इस प्रभाव को जीवद्रव्य कारक या अज्ञात कारक कहते हैं |
॥. बाह्य कारक (External Factors) प्रकाश, CO2, तापमान, जल, खनिज, O2 आदि प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले बाह्य कारक है।
1. प्रकाश (Light)-प्रकाश संश्लेषण के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य का प्रकाश है। कुछ पादप चन्द्रमा के प्रकाश में अथवा विद्युतीय प्रकाश में भी प्रकाश संश्लेषण करते हैं। प्रकाश का गुण, तीव्रता एवं अवधि आदि प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करते हैं।
(i) प्रकाश का गुण (Quality of Light)-सफेद प्रकाश अनेक तरंगदैर्घ्य वाले प्रकाश की किरणों से बनता है: जैसे- VIBGYOR अथवा नीआहपीनाला अर्थात् बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी तथा लाल आदि। इसमें नीले व लाल रंग के प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण अधिकतम होता है। हरे प्रकाश में यह क्रिया नहीं होती, क्योकि क्लोरोफिल के अणु इस प्रकाश को परावर्तित कर देते हैं। लाल रंग की प्रकाश तरंगदैर्घ्य के पश्चात् लम्बी तरंगदैर्घ्य वाला इन्फ्रारेड (infrared) क्षेत्र आता है। इसमें प्रकाश संश्लेषण की दर कम होती है, इसे रेड ड्रॉप (red drop) कहते हैं।
(ii) प्रकाश की तीव्रता (Intensity of Light)-यदि अन्य कारक सही मात्रा में उपलब्ध हों तो प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने से प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ जाती है। कम तीव्रता के प्रकाश में भी यह क्रिया आरम्भ हो सकती है। जो पौधे प्रकाशप्रिय होते हैं, उन्हें प्रकाशंरागी (photophilous) कहते हैं। इन्हें उच्चतम प्रकाश संश्लेषण की दर प्राप्त करने के लिए छायांप्रिय अथवा छायारागी (sciophilous) पौधों की अपेक्षा अधिक तीव्र प्रकाश की आवश्यकता होती हैं। बहुत अधिक तीव्र प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण की दर घट जाती है, इसे सोलेराइजेशन (solarization) कहते हैं। तीव्र प्रकाश में C3 पौधों में प्रकाशीय श्वसन (photorespiration) आरम्भ हो जाता है।
(iii) प्रकाश की अवधि (Duration of Light)-पौधों को प्रतिदिन मिलने वाले प्रकाश की अवधि प्रकाश संश्लेषण की दर को प्रभावित करती है।
2.कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon dioxide)-पौधे वातावरण से अथवा श्वसन के उप-उत्पाद के रूप में CO2 प्राप्त करते हैं। जलीय पौधे जल में पुली CO2, को ग्रहण करते हैं। वायुमण्डल में 0.03% CO2, मिलती है। CO2, सामान्य अवस्था में प्रकाश संश्लेषण की दर की सीमा निर्धारित करती है। 30 गुना तक CO2 की मात्रा वायुमण्डल में बढ़ने तक प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ती है, परन्तु और अधिक सान्द्रता में पौधों की उपापचयी क्रियाएँ प्रभावित हो जाती हैं।
3. तापमान (Temperature)-सामान्यत: 2530C ताप पौधों के लिए उपयुक्त माना जाता है। कुछ पौधे 6C पर और कुछ पौधे 10C ताप पर इस क्रिया को आरम्भ कर देते हैं तथा प्रत्येक 10C ताप बढ़ने पर प्रकाश संश्लेषण की दर दो गुनी हो जाती है। यह वृद्धि 40C तक ही देखी जा सकती है। इसके बाद पौधे झुलसने लगते हैं और प्रकाश संश्लेषण की दर गिरकर शून्य पर भी पहुँच सकती है। कुछ नीले-हरे शैवाल तथा जीवाणु 70 से 80C ताप पर भी प्रकाश संश्लेषण करते हैं।
4.जल (Water)-जल के अपघटन से ही 0 निष्कासित होती है। अत: जल अति महत्त्वपूर्ण कारक है। लगभग सभी प्रक्रियाएँ जलीय माध्यम में ही पूर्ण होती है। एक सीमा से कम जल प्रकाश संश्लेषण की दर को कम कर देता है। जल की कमी से पौधा म्लानि (wilting) अवस्था में जाता है। इसकी जैविक क्रियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सामान्यतया जल सीमा कारक नहीं होता, क्योंकि पौधे अवशोषित जल का लगभग 1% ही जैविक क्रियाओं के काम में लाते हैं। शेष जल वाष्पोत्सर्जित हो जाता है।
5. खनिज (Minerals) अनेक खनिज तत्त्व प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सहायक होते हैं, जैसे-Fe, Mg आदि। इनकी कमी से पर्णहरित विघटित हो जाता है और क्लोरोसिस (chlorosis) होती है। Cu, Zn, K आदि विभिन्न विकरों (enzymes) को प्रभावित करते हैं। अत: इन खनिजों की कमी से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रभावित होती है।
6. ऑक्सीजन (Oxygen)-ऑक्सीजन का प्रभाव अप्रत्यक्ष होता है। O2 का अधिक सान्द्रण विपरीत प्रभाव डालता है।
ब्लैकमैन का सीमाकारी कारकों का सिद्धान्त
(Blackmann.s Law of Limiting Factors) ब्लैकमैन
(Blackmann, 1905) के अनुसार यदि सभी कारकों को निश्चित कर दिया जाए और किसी एक कारक के प्रभाव को देखा जाए तो हम पाएँगे। कि एक सीमा तक किसी कारक की तीव्रता बढ़ाने से प्रकाश संश्लेषण की दर बढ़ेगी, परन्तु उसके बाद धीरे-धीरे यह दर घटने लगेगी, क्योंकि आवश्यकता से अधिक सान्द्रता विषाक्त होती है। यदि मध्यम अवस्था में पहुंचने पर किसी दूसरे कारक की तीव्रता बढ़ाएँ तो क्रिया की दर फिर एक बार बढ़ेगी एक है। निश्चित तीव्रता के प्रकाश द्वारा B बिन्दु तक प्रकाश संश्लेषण की दर को बढ़ा सकते हैं। परन्तु इसके बाद CO2 का सान्द्रण बढ़ाने पर भी प्रकाश संश्लेषण की दर नहीं relative.co, concentration बढ़ती है। प्रत्येक बार यह दर इन बिन्दुओं से आगे नहीं बढ़ती है। यहाँ प्रकाश तीव्रता बिन्दु पर एक सीमाकारी कारक (limiting factor) है। उच्चतम दर की दर्शाता हुआ आलेखा रक (limiting factor) है। उच्चतम दर की अवस्था में केवल सीमांकारी कारक की दर को बढ़ाकर क्रिया की दर को बढ़ाया जा सकता है।
ब्लैकमैन के अनुसार, तीव्रतम गति से होती हुई क्रिया का सीमाकारी कारक न्यूनतम गति वाला होता है।
जब एक जैविक क्रिया (जैसे-प्रकाश संश्लेषण) की दर को एक से अधिक कारक प्रभावित करते हैं तो उस क्रिया की दर सबसे कम मात्रा (या सान्द्रता अथवा दर) में उपस्थित होने वाले कारक पर निर्भर करती है।
लीबिग (1843) ने न्यूनतम का नियम (Law of minimum) दिया, जिसके अनुसार न्यूनतम कारक ही सीमाकारी होकर क्रिया को प्रभावित करेगा।
बायसन-जेनसन (1918) ने कहा कि सभी हरितलवकं एक समय में एक ही अवस्था में नहीं होते हैं। अतः एक समय में सीमाकारी कारक एक से अधिक भी हो सकते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions