ओजोन का निर्माण कैसे होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्तनधारियों में लिंग निर्धारण के साथ लिंग विभेदन (sex differentiation) भी होता है। लिंग विभेदन हॉर्मोन्स के प्रभाव से होता है।
गाय, भैंस आदि में सामान्यतः एक समय में एक ही शिशु जन्म लेता है। कभी-कभी जुड़वाँ बच्चों का भी जन्म होता है। इन जुड़वाँ बच्चों में कभी-कभी एक न एक मादा होती है। इनमें से बछड़ा तो सामान्य रहता है, किन्तु बछिया बन्ध्य (sterile) रह जाती है! ऐसी बन्ध्य बछिया को फ्री मार्टिन (Free Martin) कहते हैं। इस लक्षण का अध्ययन सर्वप्रथम फ्री मार्टिन (Free Martin) नामक वैज्ञानिक ने किया था।
बाद में ललि (E.R. Lillie) ने इनका अध्ययन विस्तार से किया तथा इसका कारण स्पष्ट किया। गर्भाशय में जड़वाँ बच्चों में कभी-कभी एक नर व एक मादा होते हैं तथा उनके आँवल (placenta) का कुछ भाग संयुक्त हो जाता है। इस कारण इनमें रुधिर प्रवाह संयुक्त हो जाता है। नर जनन अंगों का विकास पहले प्रारम्भ होने के कारण नर हॉर्मोन टेस्टोस्टीरॉन (testosterone) का स्रावण पहले प्रारम्भ हो जाता है। मादा जनन अंगों का विभेदन तथा विकास.बाद में प्रारम्भ होता है, किन्तु नर लिंग हॉर्मोन के प्रभाव के कारण मादा जननांगों का विकास भली-भाँति नहीं हो पाता। अतः मादा जननांग अल्पविकसित रह जाते हैं। ऐसी बछिया में बाह्य जनन अंग तो मादा के विकसित होते हैं, किन्तु अण्डाशय का पूर्ण विकास नहीं हो पाता और यह हमेशा बन्ध्य रहती है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions