Doubtnut Promotions Sticky

बार काय (Barr Body) क्या होती है? इसका क्या महत्त्व है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मुरे आई० बार तथा एवार्ट.जी० बरट्राम (Murray I. Barr and Ewart G. Bertram, 1949) ने सर्वप्रथम मादा बिल्ली की तन्त्रिका कोशिकाओं, मुख गुहिका की श्लेष्मिका, तन्त्रिका कोशिकाओं की केन्द्रक कला से चिपका एक छोटा-सा घना पिण्ड देखा जो गुणसूत्रों की तरह से स्टेन (stain) होता है। इसे बार काय (Barr body) कहते हैं। बार काय सामान्यतया मादा की कोशिकाओं में पाया जाता है। नर कोशिकाओं में बार काय नहीं होता। यह मादा की कायिक कोशिकाओं में पाए जाने वाले लिंग गुणसूत्रों XX में से एक गुणसूत्र की अक्रिय दशा को प्रदर्शित करता है। अतः इसे लिंग क्रोमैटिन भी कहते हैं। ऐसा ही बार काय न्यूट्रोफिल्स के केन्द्रक के साथ ड्रम स्टिक (drum stick) के रूप में जुड़ा रहता है
ocr_image
मैरी लायन (Mary Lyon) के अनुसार, दैहिक कोशिका में जितने भी X-गुणसूत्र होते हैं, उनमें से एक X-गुणसूत्र क्रियात्मक रूप से सक्रिय होता है। लायन के अनुसार, बार काय की संख्या X-गुणसूत्रों की संख्या से एक कम होती है। बार काय स्त्रियों की कोशिकाओं में ही पायी जाती है। बार काय का प्रयोग गर्भावस्था में सन्तान का लिंग-निर्धारण करने में किया जाता है। जिन व्यक्तियों में अनियमित लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं, उनकी जीनी रचना का निर्धारण करने में बार काय सहायक होते हैं।
एक सामान्य स्त्री में एक बार काय होती है। टरनर्स सिण्ड्रोम मादा में कोई बार काय नहीं होती तथा क्लीनेफेल्टर सिण्ड्रोम के नर में एक बार काय उपस्थित होती है। बार काय परीक्षण के लिए रुधिराणुओं, त्वचा की कोशिका या मुख गुहिका की श्लेष्मिका से कोशिकाएँ ली जाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions