Doubtnut Promotions Sticky

उत्प्रिवर्तन पर टिप्पणी कीजिए!

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस प्रकार के उत्परिवर्तन में एक जीन में किसी स्थान पर एक या अधिक न्यूक्लियोटाइड्स जुड़ जाते हैं या अलग होकर कम हो जाते हैं। इसमें न्यूक्लियोटाइड के जुड़ने या घटने के स्थान से त्रिक कोडॉन (triple codon) का पूरा अनुक्रम बदल जाता है। इसके साथ पूरी आनुवंशिक सूचना भी बदल जाती है। अत: उत्परिवर्तित DNA से बनी पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला में उत्परिवर्तन के बाद के सभी ऐमीनो अम्ल बदल जाते हैं और नए प्रकार की प्रोटीन का निर्माण होता है अथवा पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला का संश्लेषण समापन कोडॉन (termination codon) के कारण बीच में ही रुक जाता है। वास्तव में अप्रभावी जीन सामान्य या प्रभावी जीन का उत्परिवर्तित रूप है जिसमें अपूर्ण संश्लेषित पॉलिपेप्टाइड श्रृंखला क्रियाशील प्रोटीन नहीं बना पाती और लक्षण का विकास नहीं हो पाता। जीन उत्परिवर्तन से उत्पन्न प्रोटीन जीवधारी के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं।
फ्रेमशिफ्ट उत्परिवर्तन दो प्रकार के हो सकते हैं-
(क) निवेशन उत्परिवर्तन (Insertion mutations)-इनमें एक या अधिक न्यूक्लियोटाइड युगल DNA खण्ड से जुड़ जाते हैं।
(ख) विलोपन उत्परिवर्तन (Deletion mutations)-इनमें एक या अधिक न्यूक्लियोटाइड युगल DNA से पृथक् हो जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions