Doubtnut Promotions Sticky

मानव में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? मानव गुणसूत्रों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मानव में गुणसूत्रों की कुल संख्या 46 होती है। इसका पता टीजिओ तथा लीवान (J.H. Tjio and A. Levan, 1956) ने लगाया था। गुणसूत्रों के 22 समजात जोड़े तथा एक जोड़ी लिंग गुणसूत्र का होता है।
गुणसूत्रों को, आकार, उन पर उपस्थित द्वितीयक संकीर्णन (secondary constriction) तथा पट्टियों (bands) के विन्यास के आधार पर अलग-अलग समूहों में व्यवस्थित किया जाता है। गुणसूत्रों का अध्ययन करने के लिए श्वेत रुधिराणुओं, अस्थि मज्जा कोशिकाओं, कैंसर कोशिकाओं को संवर्धन माध्यम (culture medium) में रखा जाता है और कोशिकाओं में विभाजन होने दिया जाता है। कोल्चिसिन (colchicine) नामक रसायन कोशिका विभाजन को मध्यावस्था (metaphase) में ही रोक देता है अत: गुणसूत्र अध्ययन सुगमता से किया जा सकता है। गुणसूत्रों का मध्यावस्था में सूक्ष्मदर्शी के द्वारा चित्र ले लिया जाता है तथा इस चित्र के गुणसूत्रों को आकार के अनुसार समजात जोड़ों में चिपका लेते हैं। इस प्रकार बने चित्र को गुणसूत्र आलेख या इडियोग्राम (idiogram) कहते हैं। गुणसूत्रों को विशेष लक्षणों के आधार पर पहचानकर वर्गीकृत करने को कैरियोग्राफ (karyograph) कहते हैं।
ocr_image
मानव गुणसूत्रों को आकार के अनुसार नम्बर दिया जाता है। सबसे बड़े गुणसूत्र को नं. 1 तथा सबसे छोटे को नं. 22 दिया गया है। मनुष्य के 46 गुणसूत्रों को सात समूहों में व्यवस्थित किया गया है। इन गुणसूत्रों में से 22 समजात जोड़े दैहिक गुणसूत्रों के होते हैं। 23वाँ जोड़ा लैंगिक गुणसूत्रों का होता है। इनमें स्त्री में दोनों लिंग गुणसूत्र समान (XX) होते हैं तथा पुरुष में ये दोनों लिंग गुणसूत्र असमान (X तथा Y) होते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions