Doubtnut Promotions Sticky

बुद्धिलब्धि क्या है? छः वर्षीय वास्तविक आयु वाले बच्चे की मानसिक आयु 10 वर्ष है। उसकी बुद्धलब्धि की गणना कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

किसी मनुष्य या शिशु की मानसिक आयु को वास्तविक आयु (real age) से भाग देकर 100 से गुणा करें तो जो संख्या आती है, उसे बुद्धि लब्धि या बुद्धि भागफल (intelligence quotient) कहते हैं। इसे संक्षेप में IQ से प्रदर्शित करते हैं।
बुद्धि लब्धि (IQ) = ि (Mental Age)ि (Real Age)×100
यदि एक 6 वर्षीय बच्चे की मानसिक आयु 10 वर्ष है अर्थात् वह 10 वर्षीय बच्चे के बराबर बुद्धिमान हैं तो इसकी बुद्धि लब्धि (IQ) = 10/6×100 = 166 होगी। मानसिक आयु निकालने के लिए प्रत्येक आयु वर्ग (age group) के लिए मानक (standard) होता है जिसका आधार अनेक विषयों पर प्रश्नोत्तर होता है। इनका उत्तर उस आयु वर्ग के बच्चों को देना होता है।
अत्यन्त बुद्धिमान मनुष्य की बुद्धि लब्धि 140 या अधिक होती है। ऐसे मनुष्य को सर्वबुद्धिमान (genius) कहा जाता है। वास्तव में 110 बुद्धि लब्धि से अधिक होने पर व्यक्ति उत्कृष्टता (superiority) की ओर बढ़ता जाता है। सामान्य (ordinary) बुद्धिवाले व्यक्ति का I.Q. 80 से 89 तक होता है, जबकि 79 से कम I.Q. वाले व्यक्ति मन्दबुद्धि, क्षीण बुद्धि वाले होते हैं। मूर्ख का I.Q. 25 से कम होता है।
बुद्धि लब्धि पूर्ण रूप से आनुवंशिकता (heredity) के अधीन नहीं है। इस पर अनेक कारकों का प्रभाव पड़ता है, जैसे-गर्भधारण, गर्भावधि, वातावरण, प्रतिभा के उपयोग का अवसर आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions