लिंग प्रभावित, लिंग सीमित तथा लिंग सहलग्न लक्षण पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लिंगप्रभावित लक्षण (Sex influenced characters)-इंन लक्षणों के जीन्स सामान्य दैहिक गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं, किन्तु ये लक्षण नर व मादा में भिन्न प्रकार से प्रकट होते हैं जैसे-मनुष्य में गंजापन। गंजापन विकिरण, थायरॉयड ग्रन्थि के अनियमित स्राव के कारण अथवा आनुवंशिक कारणों से होता हैI आनुवंशिक गंजापन एक समजात ऐलीली (Bb) जीन पर निर्भर करता है। समयुग्मजी प्रभावी जीन रूप (BB) के कारणं गंजापन स्त्री व पुरुष दोनों में प्रदर्शित होता है। लेकिन विषमयुग्मी जीन रूप (Bb) होने पर गंजापन केवल पुरुषों में प्रदर्शित होता है। इस स्थिति में नर हॉर्मोन्स की उपस्थिति आवश्यक होती है। समयुग्मजी अप्रभावी जीन रूप (bb) में गंजापन प्रदर्शित नहीं होता।
(ii) लिंग सीमित लक्षण (Sex-limited characters)-इनके जीन ऑटोसोम्स पर स्थित होते हैं, लेकिन इनका विकास केवल एक ही लिंग के सदस्यों में होता है जैसे मादा स्तनी में दुग्ध स्त्रावण। पुरुष के दाढ़ी-मूंछ का निकलना, मुर्गे में कलगी (comb) का विकसित होना आदि।
(iii) लिंग-सहलग्न लक्षण (Sex-linked characters)-इनके जीन लिंग गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं, किन्तु ये सामान्य दैहिक लक्षणों को प्रभावित करते हैं। ऐसे लक्षणों को लिंग-सहलग्न लक्षण कहते हैं। जैसे हीमोफीलिया, वर्णान्धता आदि।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions