Doubtnut Promotions Sticky

लिंग निर्धारण क्या है? पक्षियों तथा मधमक्खियों में लिंग निर्धारण समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पक्षियों में लिंग निर्धारण (Sex determination in birds)-नर पक्षी समयुग्मकी (homogametic) होते हैं। इनमें लिंग गुणसूत्र ZZ होते हैं। अतः सभी शुक्राणु Z गुणसूत्र वाले होते हैं। मांदा पक्षी विषमयुग्मकी (heterogametic) होते हैं। इनमें लिंग गुणसूत्र ZW होते हैं अतः अण्डाणु दो प्रकार के बनते हैं-50% Z गुणसूत्र वाले तथा 50% W गुणसूत्र वाले। Z गुणसूत्र वाले अण्डाणु निषेचन के पश्चात् नर पक्षी और W गुणसूत्र वाले अण्डाणु निषेचन के पश्चात् मादा पक्षी को जन्म देते हैं।
मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण (Sex determination in honeybees)-मादा मधुमक्खी (रानी) में 32 गुणसूत्र, (द्विगुणित), श्रमिक मधुमक्खी में 32 गुणसूत्र (द्विगुणित). तथा ड्रोन (Drones) या नर मधुमक्खी में 16 गुणसूत्र (अगुणित) होते हैं। रानी मक्खी में अण्डाणु निर्माण अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा होता है जबकि नर या ड्रोन में शुक्राणु निर्माण समसूत्री विभाजन द्वारा होता है। नर (ड्रोन) का विकास अगुणितं अण्डाणुओं से अनिषेकजनन (parthenogenesis) द्वारा होता है। इसे अगुणित-द्विगुणित लिंग निर्धारण प्रणाली कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions