Doubtnut Promotions Sticky

मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना क्यों कहा गया ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

निम्न कारणों से मानव जीनोम परियोजना को महापरियोजना कहा जाता है -
(i) मानव जीनोम परियोजना का संचालन यू .एस.डिपार्टमेंट ऑफ़ एनर्जी तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हैल्थ ने अनेक देशों , जैसे -जापान , फ़्रांस ,जर्मनी ,चीन आदि के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया |
(ii) यह दीर्घावधि परियोजना थी जो 1990 में प्रारम्भ होकर 2003 में पूर्ण हुई |
(iii) इसका उद्देश्य बहुत बड़ा व व्यापक था जिसमें मानव जीनोम के 3×109 क्षारक युग्मो के अनुक्रमों को ज्ञात करना ,उनका संग्रह करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था |
(iv) प्रारम्भ में इसका कुल व्यय लगभग 9 बिलियन डॉलर अनुमानित किया गया था | इतनी विशाल राशि महापरियोजनाओ में ही प्रयोग की जाती है |
(v) जीनोम से सम्बन्धित आँकड़ो को मुद्रित पुस्तकों के रूप में रखने के लिए एक -एक हज़ार पृष्ठो वाली 3300 पुस्तकों की आवश्यकता थी जिसके प्रत्येक पृष्ठ पर 1000 अक्षर हो |
(vi) इन आँकड़ों के संग्रह , विश्लेषण के लिए हाई स्पीड कंम्प्यूटरो की आवश्यकता थी | इन सभी कारणों से इसे महापरियोजना कहा गया |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions