Doubtnut Promotions Sticky

टेंपलेट (डीएनए व आरएनए ) के रासायनिक प्रकृति व इससे (डीएनए या आरएनए ) संश्लेषित न्यूक्लिक अम्लों की प्रकृति के आधार पर न्यूक्लिक अम्ल पालीमरेज के विभिन्न प्रकार की सूचि बनाइए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) डी.एन.ए टेम्पलेट -
प्रतिकृतिकरण -डी.एन.ए. अणु का दिगुणन प्रतिकृतिकरण कहलाता है| प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक दोनों प्रकार की कोशिकाओं में डी.एन.ए दिगुणन हेतु डी .एन .ए निर्भर डी .एन.ए.पॉलीमरेज की आवश्यकता होती है |
अनुलेखन - प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में डी .एन .ए .से तीनों प्रकार के आर.एन .ए . (rRNA,mRNAtRNA) के निर्माण हेतु सिर्फ एक ही प्रकार के डी .एन .ए निर्भर आर .एन .ए पॉलीमरेज की आवश्कयता होती है |
यूकैरियोट्स में DNA से विभिन्न प्रकार के RNA के अनुलेखन हेतु तीन विभिन्न प्रकार के आर .एन .ए .पॉलीमेरेज आवश्यक होते हैं |
आर.एन.ए पॉलिमरेज IrRNA का अनुलेखन करता है |
आर .एन .ए पॉलीमरेज II- अप्रसंस्कारित mRNA(hnRNA) का अनुलेखन करता है |
आर .एन .ए पॉलिमरेज IIItRNA, 5SrRNA, SnRNA का अनुलेखन करता है |
(b) आर .एन. ए. टेम्पलेट- कुछ विषाणुओं में RNA आनुवंशिक पदार्थ होता है इनमे RNA का प्रतिकृतिकरण , आर .एन .ए . निर्भर आर .एन .ए .पॉलीमरेज द्वारा होता है | रिट्रो विषाणु में रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज द्वारा cDNA का निर्माण होता है | इस प्रक्रिया को रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन कहते है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions